- Home
- Chhattisgarh
- 23वां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन 8-14 जून को कज़ाकिस्तान की राजधानी ‘अलमाटी’ में : शायर मुमताज कज़ाकिस्तान के लिए रवाना : वे कवि सम्मेलन- मुशायरे का संचालन भी करेंगे
23वां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन 8-14 जून को कज़ाकिस्तान की राजधानी ‘अलमाटी’ में : शायर मुमताज कज़ाकिस्तान के लिए रवाना : वे कवि सम्मेलन- मुशायरे का संचालन भी करेंगे

👉 अंतर्राष्ट्रीय शायर मुमताज
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• भिलाई [छत्तीसगढ़]
23 वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन 8-14 जून को कज़ाकिस्तान की राजधानी ‘अलमाटी’ में आयोजित है. यहां देश के तमाम राज्यों से साहित्यकार लेखक इस सम्मेलन में शामिल होंगे.यहां हिंदी के प्रचार-प्रसार में विचार-विमर्श, चर्चा होगी.
छत्तीसगढ़ भिलाई से अंतर्राष्ट्रीय शायर मुमताज भी इस सम्मेलन में शिरकत करने 8 जून को कज़ाकिस्तान के लिए रवाना हो गए. मुमताज इसके पूर्व भी रूस, चीन, मिस्र, दुबई, शारजाह, अबू धाबी, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतमान और उज्बेकिस्तान देशों की साहित्यिक यात्रा कर चुके हैं. इन देशों में मुमताज हिंदी के प्रचार-प्रसार में की जाने वाली विचार-विमर्श में अपनी भागीदारी के साथ,कवि सम्मेलन- मुशायरे का संचालन बखूबी निभाया था. कज़ाकिस्तान में भी उन्हें मुशायरे के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है.
मुमताज ‘जनवादी लेखक संघ’ के छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े हैं. इनके इस महत्वपूर्ण यात्रा के जाने पर ‘जनवादी लेखक संघ’ के भिलाई- दुर्ग के सदस्य, ‘छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ’ के राज्य महासचिव परमेश्वर वैष्णव, अध्यक्ष मंडल के सदस्य रवि श्रीवास्तव, लोकबाबू, ‘प्रलेसं’ भिलाई-दुर्ग कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र शर्मा, पत्रकार प्रशांत कानसकर, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य और सलाहकार संपादक आलोक कुमार चंदा ने शुभकामनाएं दी है.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)