- Home
- Chhattisgarh
- ब्रह्माकुमारीज़, [ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ] भिलाई-छत्तीसगढ़
ब्रह्माकुमारीज़, [ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ] भिलाई-छत्तीसगढ़

🕉
अमृतवेले [ब्रह्ममूहर्त] में शरीर में अमृत समान हार्मोन रिलीज होते हैं : जीवन में हेल्थ और वेल्थ दोनों की प्राप्ति होती है- डॉ. अनिल भाई

👉 ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर सेक्टर-7 में डॉ. अनिल भाई शुभभावना संदेश देते हुए…
स्वयं एवं सर्व के प्रति शुभ भावना, शुभकामना रखना स्वच्छ मन की निशानी है, यदि मन में व्यर्थ व निगेटिव संकल्प आते हैं तो हमारा मन स्वच्छ नहीं है। बुद्धि की लाइन सदा क्लीन और क्लियर रहे दिल की सच्चाई व सफाई है तो परमात्मा साहब राजी है इसीलिए कहावत है सच्चे दिल पर सब राजी।
यह बातें सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में गुजरात से आए डॉक्टर अनिल भाई जो की संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में हार्ट पेशेंट के लिए चल रहे CAD ग्रुप के एक्टिव सदस्य तथा गुजरात के मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट डीन ने कहीं।
सुबह जल्दी उठने के चमत्कार…
आपने सुबह जल्दी उठने के चमत्कार को मेडिकल साइंस के वैज्ञानिक विधि द्वारा बताया कि सुबह 4 बजे जिसे हम अमृतवेले ब्रह्ममुहूर्त कहते हैं हमारे शरीर एवं ब्रेन से 17 हार्मोन निकलते हैं पिट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary Gland)इसे शरीर की “मास्टर ग्रंथि भी कहते है, हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) एक महत्वपूर्ण अंतःस्रावी ग्रंथि है, जो मस्तिष्क के आधार पर स्थित होती है इन दोनों से शरीर के सभी अंगो में (हार्मनी) सामंजस्य बनकर शरीर स्वच्छ होता है, जिससे हार्मोन का स्तर बैलेंस रह जो हार्मोन जीतना जरूरी होता है वह उतना ही शरीर में बनता है इसीलिए इस समय को अमृत वेले कहते हैं अर्थात शरीर से अमृत रूपी हार्मोन (रिलीज )निकलते हैं जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है जीवन में हेल्थ और वेल्थ दोनों की प्राप्ति होती है।
मॉर्निंग वॉक इस क्वीन ऑफ ऑल एक्सरसाइज…
अपने मॉर्निंग वॉक के बारे में बताते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक को मॉर्निंग वॉक इस क्वीन ऑफ ऑल एक्सरसाइज भी कहते हैं।
क्योंकि सुबह की सैर से फ्रेश ऑक्सीजन अंदर जाती है,जिससे ब्रेन सहित शरीर के सभी अंगो को फ्रेश ऑक्सीजन मिलती है।
मॉर्निंग वॉक को उजाले में ही करे,अंधेरे में नहीं क्योंकि अंधेरे में पेड़ पौधे भी ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।
तले हुए भोजन के दुष्परिणाम…
हमारे गलत खानपान मीठा और तला हुआ भोजन के दुष्परिणाम बताते हुए आपने कहा कि इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा होकर हार्ट, पेट, पैरों में,घुटनों की नसों में फैटी लीवर के रूप में चिपक जाता है जिससे ब्लड सप्लाई कम होकर हमारी आर्टरी ब्लॉक हो जाती है।
मैं आत्मा पॉइंट ऑफ लाइट एनर्जी चैतन्य ऊर्जा हूं …
अपने सर्व शास्त्र शिरोमणी श्री भगवत गीता में वर्णित नष्टों मोहा स्मृति लब्धः के बारे में बताते हुए कहा कि आत्मा के सबसे नजदीक का साधन शरीर है, इसीलिए हमें सबसे अधिक परेशानी शरीर से विभिन्न बीमारियों के रूप में होती है।
ब्रह्माकुमारीज में राजयोग द्वारा इसका अभ्यास कराया जाता है कि मैं आत्मा पॉइंट ऑफ लाइट एनर्जी चैतन्य ऊर्जा हूं इस स्मृति से हमें शरीर को चलाना है। राजयोग मेडिटेशन द्वारा मन और कर्मेंद्रियों को कंट्रोल करना है।


इस कार्यक्रम में माउंट आबू से ब्रह्माकुमार पुरुषोत्तम भाई तथा नरेश भाई भी उपस्थित रहे जिनका भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने स्वागत किया ।
०००
🕉
रिसाली मैत्रीकुंज प्रभु प्राप्ति भवन : पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण : डॉ. अनीता सांवत और ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने किया वृक्षारोपण…


👉 ब्रह्माकुमारी आशा दीदी और डॉ. अनीता सांवत प्रभु प्राप्ति भवन में वृक्षारोपण करते हुए…
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रिसाली मैत्रीकुंज स्थित प्रभु प्राप्ती भवन में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण मनाया गया।
सीनियर एनवायरमेंट साइंटिस्ट डॉक्टर अनीता सांवत ने वृक्षारोपण करने के बाद कहा की दुनिया भर के वैज्ञानिकों के अनुसार धरती पर अब ग्लोबल वार्मिंग समाप्त होकर ग्लोबल बॉयलिंग की शुरुआत हो चुकी है इसके प्रभाव से बचने के लिए हर एक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित करना होगा।
तब ही हम आने वाली जनरेशन को बेहतर जीवन प्रदान कर सकेंगे।
भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने वृक्षारोपण के पश्चात कहा की जून जुलाई का समय वृक्षारोपण के लिए सही समय है, थोड़ी सी सुरक्षा से बारिश और ठंड में फरवरी मार्च तक हमारा लगाया गया पौधा वृक्ष का स्वरूप ले लेता है।
जिस प्रकार प्रकृति हमारी बच्चे के रूप में पालना करती है,हमें भी उसका रिटर्न एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करना है,ये समय की मांग है, प्रकृति का विकराल रूप का असर विश्व के पर्यावरण में दिख रहा है।
प्रकृति को भी राजयोग द्वारा प्रेम शांति को देना है।
०००
🕉
दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल की जीत पर भिलाई सेवाकेंद्र की तरफ से विजय तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गई


👉 ब्रह्माकुमारी आशा दीदी विजय बघेल और श्रीमती रजनी विजय बघेल को बाबा के घर में आने पर शुभकामनाएं दी…
छत्तीसगढ़ दुर्ग से दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की सांसद विजय बघेल. जीत दर्ज होते ही विजय बघेल शिव बाबा के घर आशीर्वाद लेने पहुंचे.
भिलाई सेवाकेंद्र की प्रमुख ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने विजय बघेल को विजय तिलक लगाया और पुष्प गुच्छ एवं बाबा के घर की टोली देकर शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर श्रीमती रजनी बघेल और ब्रह्माकुमारी मीनाक्षी दीदी भी उपस्थित थे.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)