• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
111

▪️
अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध भिलाई इस्पात संयंत्र ने की बड़ी कार्यवाही

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश क्रमांक-44/2021 का अनुपालन करते हुए 08 जून 2024 को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के उपस्थिति में रिसाली सेक्टर में अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

आज की गई कार्यवाही के तहत 115ए, रिसाली सेक्टर में पिछले दस वर्षो से निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध बेदखली अभियान चलाया गया। बीएसपी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित आवास को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया।

इस क्षेत्र में निवासरत अवैध कब्जाधारियों को कई बार समझाइश दिया गया तथा संपदा न्यायालय द्वारा भी उन्हें तत्काल आवास खाली करने की हिदायत भी दी गई थी। परंतु इन कब्जाधारियों ने हठपूर्वक बीएसपी भूमि पर निर्मित आवास को खाली नहीं किया। इन कब्जाधारियों पर आज 08 जून 2024 को कार्यवाही करते हुए बीएसपी आवास को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।

नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा कब्जाधारियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही में स्थानीय पार्षद तथा कब्जाधारी द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया। पुलिस टी आई राजकुमार लहरे तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने अवैध कब्जेधारी तथा उनके समर्थकों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।

कार्यवाही में नगर सेवाए के प्रवर्तन अनुभाग की टीम, पीएचडी विभाग, प्राइवेट गार्ड, महिला श्रमिक, नेवई पुलिस थाना का पुलिस बल, कोतवाली थाना सेक्टर-6 के टी आई श्री राजकुमार लहरे, कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री ढाल सिंह बिसेन, महिला पुलिस बल, महिला गार्ड, महिला श्रमिक सहित लगभग 125 लोग टीम में सम्मिलित थे।

०००

▪️
जेएलएन अस्पताल में आंतरिक संसाधनों से नवनिर्मित पार्किंग स्टैंड का शुभारंभ : बीएसपी के ‘गो ग्रीन’ अभियान को मिलेगी मजबूती

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में आंतरिक संसाधनों से एक लाख स्क्वायर फिट से भी अधिक एरिया में बने नवनिर्मित पार्किंग स्टैंड का शुभारंभ, संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार द्वारा 08 जून 2024 को किया गया।

इस अवसर पर जेएलएन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ सहित मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) श्री सुशील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री डी एल मोई‌त्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ विनीता द्विवेदी, महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण प्रबंधन) सुश्री उमा कटोच, महाप्रबंधक (ईडी-सचिवालय) श्री अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस कार्य का शुभारंभ करते हुए, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने जेएलएन अस्पताल के मेंटेनेस सर्विसेस टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा, कि बीएसपी के “गो ग्रीन” अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए, फोर व्हीलर एवं टू व्हीलर के पार्किंग हेतु नवनिर्मित इस स्टैंड के निर्माण में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट (एसजीटीपी) द्वारा संयंत्र के वेस्ट प्रोडक्ट से निर्मित पेवर ब्लॉक का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल के मेंटेनेस सर्विसेस टीम के सदस्यों ने आंतरिक संसाधनों का उपयोग कर इसका निर्माण किया है, इससे संयंत्र को लाखों की बचत हुई है। इनका यह कदम अनुकरणीय है। उन्होंने संपूर्ण अस्पताल की टीम को बधाई दी।

अस्पताल के सफाई कर्मचारी तथा सिविल मेंटेनेंस के कार्मिक तथा अस्पताल के पेस्ट कंट्रोल के श्रमिकों ने अपने नियमित दायित्व के साथ-साथ अपने बचे समय का सदुपयोग करते हुए, इस स्टैंड के कार्य को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने इन सभी कार्मिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए इन्हें पुरस्कृत व सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री शाहिद अहमद द्वारा किया गया|

आंतरिक संसाधनों के उपयोग से बीएसपी को 76 लाख रुपए की बचत

जेएलएन अस्पताल के मेंटेनेंस सर्विसेस के महाप्रबंधक श्री शाहिद अहमद ने नवनिर्मित पार्किंग स्टैंड की विशेषता का उल्लेख करते हुए बताया, कि इस नवनिर्मित वाहन स्टैंड का निर्माण आंतरिक संसाधनों से किया गया है। जिसके फलस्वरुप संयंत्र को लगभग 76 लाख रुपए की बचत हुई है।

मिलेगी बेहतर पार्किंग सुविधाएँ

बीएसपी के चिकित्सालय प्रबंधन ने सदैव ही मरीजों तथा उनके परिजनों एवं कार्मिकों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवम् अनुसंधान केन्द्र, भिलाई में वाहन पार्किंग की सुविधा का विस्तार किया गया है। विदित हो कि सेक्टर-9 अस्पताल के पार्किंग स्थल के पास की खाली जमीन पर बरसात के दिनों मे जल भराव होता था, कीचड़ की समस्या के कारण कर्मचारियों तथा मरीजों के परिजनों को वाहन पार्किंग में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या से निजात दिलाने हेतु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ एम रवींद्रनाथ के कुशल नेतृत्व तथा श्री एस एम शाहिद अहमद के मार्गदर्शन में अस्पताल की मेंटेनेंस टीम ने वाहन पार्किंग सुविधा में विस्तार करने के कार्य को बारिश के पूर्व पूर्ण करने मे सफलता प्राप्त की है।

नये पार्किंग में 500 से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी

जेएलएन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर एम रविंद्रनाथ ने इस प्रोजेक्ट की विशेषता बताते हुए कहा, कि इस नयी पार्किंग व्यवस्था से जहां मरीजों तथा उनके परिजनों को नई पार्किंग की सुविधा प्राप्त होगी वहीं अस्पताल के विजिटर्स के लिए भी पार्किंग की सुगम व्यवस्था की जा सकेगी। यह पार्किंग बारिश के दिनों में कीचड़ व गंदगी से भी निजात दिलाएगा। इस एक लाख स्क्वायर फीट से भी बड़े पेवर ब्लॉक लगे पार्किंग में लगभग 500 से अधिक वाहन खड़ी की जा सकेंगी।

पर्यावरण हितैषी पार्किंग की व्यवस्था

श्री शाहिद अहमद ने भिलाई इस्पात संयंत्र के पर्यावरण हितैषी कार्यों को रेखांकित करते हुए बताया, कि एमआरडी द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरूप इस नए पार्किंग के निर्माण में रेत की जगह जीरो से 5 एमएम वाले एलडी स्लैग के चूरे का उपयोग किया गया है। इसके प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। इस एलडी स्लैग को बिछाने के पश्चात इसके ऊपर संयंत्र के सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट (एसजीटीपी) द्वारा वेस्ट प्रोडक्ट से बने बेहतरीन क्वालिटी वाले पेवर ब्लॉक का उपयोग किया गया है।

सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था से लोगों में हर्ष

उल्लेखनीय है कि इस पार्किंग सुविधा के विस्तार से जहां अस्पताल के कर्मचारियों को सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था प्राप्त होगी, वहीं मरीजों के परिजनों को बरसात तथा गर्मी के दिनों मे होने वाली वाहन पार्किंग की असुविधा से भी निजात मिलेगी। इस उत्कृष्ट कार्य से जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवम् अनुसंधान केन्द्र में मरीजों व कार्मिकों को बेहतर पार्किंग व्यवस्था प्राप्त होने से लोगों ने खुशी जाहिर की है।

०००

▪️
बीएसपी द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर- 2024 [मिनी ओलंपिक] का समापन : 2700 बच्चों को 25 विभिन्न खेलों में किया गया प्रशिक्षित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह, 08 जून 2024 को पंत स्टेडियम, सेक्टर-01 के फुटबॉल ग्राउंड में संध्या 6.00 बजे, संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार द्वारा की गई।

इस अवसर पर श्री अनिर्बान दासगुप्ता के साथ संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री जे वाय सपकाले, मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री डी एल मोइत्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री आर के श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन नायर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री एच शेखर, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री विष्णु पाठक, महाप्रबंधक (निदेशक प्रभारी सचिवालय) श्री अतुल नौटियाल महाप्रबंधक (कार्मिक नॉन वर्क्स एंड माइंस) श्री एस के सोनी, महासचिव (ओए) श्री परविंदर सिंह मंचस्थ थे। इस अवसर पर संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभागी एवं प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के पीटीआई, विभागीय कार्यकर्ता एवं अन्य खेल प्रेमी भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य आतिथि निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों खिलाड़ियों प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, कि मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि हर साल इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है और जैसा कि कार्यपालक निदेशक श्री पवन कुमार ने कहा, हम आपके सहयोग से जल्दी ही अंचल का सबसे बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले समर कोचिंग शिविर का प्रथम स्थान प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, खेल के बहुत सारे लाभ मिलते हैं, जैसे बच्चे मोबाइल से दूर रहते हैं, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, एक स्पोर्ट्स पर्सन स्पिरिट के रूप में खेल भावना सीखते हैं, पढ़ाई और नजरिया में भी उन्नति होती है। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बीएसपी के निदेशक प्रभारी ने कहा, कि आप सभी अपने माता-पिता, स्कूल और भिलाई के साथ साथ अपने देश का नाम रोशन करें। उन्होंने इस शिविर को आयोजित करने वाले सभी संबद्ध विभागों से कहा की प्राकृतिक परेशानियों के बावजूद भी इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए आप सब ने बहुत मेहनत की है इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, कि पहले तो इन छोटे-छोटे बच्चों को देखकर मुझे लगा कि यह मासूम बच्चे क्या कर पाएंगे और इन्होंने क्या सीखा होगा? लेकिन इन नन्हें छोटे बच्चों की परफॉर्मेंस देखकर मेरी बोलती बंद हो गई। उन्होंने सभी प्रतिभागीशाली खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शिविर के सफल समापन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीसरा सबसे बड़ा समर कोचिंग शिविर है जो 1977 से शुरू किया गया है और हम आगे भी प्रयासरत रहेंगे कि हम इसे प्रथम स्थान पर ला सके। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रशिक्षकों को ऐसे उच्च स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए धन्यवाद दिया।

समापन समारोह के अवसर पर खिलाडियों द्वारा कुछ खेलों का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा शानदार मानव पिरामिड बनाया गया, साथ ही इस प्रदर्शन में जिम्नास्टिक, काता, कराटे, जूडो, बाॅक्सिंग, कुश्ती आदि शामिल थे। निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन किया।

समापन समारोह के स्वागत उद्बोधन मे उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, संस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री एस आर जाखड़ ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि 1977 से अब तक बीएसपी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण से 70000 बच्चे यहां से प्रशिक्षित हुए हैं। जिसमें से लगभग 150 बच्चे अब अब तक नेशनल खेल चुके हैं और अच्छी नौकरी में पदस्थ हैं। साथ ही 600-800 बच्चे स्टेट खेल चुके हैं। श्री जाखड़ ने इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, डीपीएस जैसी इस्पात नगरी की सभी शालाओं को भी धन्यवाद दिया।

ज्ञात हो कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा, 10 मई 2024 से 08 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान 41 खेल परिसरों में 135 अनुभवी प्रशिक्षकों (कोच) द्वारा लगभग 2700 बच्चों को 25 विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित किया गया। इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में, भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं, सीएसआर तथा शिक्षा विभागों ने सक्रिय भूमिका अदा की। विदित हो कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 का विधिवत उद्घाटन समारोह, मौसम सम्बन्धी कारणों की वजह से संयंत्र प्रबंधन द्वारा आयोजित नहीं किया जा सका। यद्यपि 10 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल 25 खेलों का विभिन्न खेल परिसरों में बच्चों को प्रशिक्षित किया जाना प्रारंभ हो चुका था। प्रतिवर्ष आयोजित इस शिविर में बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 में शामिल 25 खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बॉल बैडमिन्टन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंण्डबॉल, हॉकी, जूडो, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी, टेनिस, टेबल टेनिस, वालीबॉल, योगा, सायकल पोलो, कराटे, फेंसिंग, जिम्नास्टिक, खो-खो, नेटबॉल, भारोत्तोलन तथा कुश्ती शामिल है। इन सभी खेलों का विभिन्न खेल परिसरों, शालाओं के हॉल एवं क्रीड़ागणों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को पुरस्कार व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही इन सभी प्रतिभागियों को सेल- बीएसपी का टी शर्ट, स्वीट बॉक्स और मिल्कशेक प्रदान किये गए। इस कोचिंग कैम्प में सभी बच्चों को इनकी क्षमता के अनुरूप गढा गया और इनकी प्रतिभा को और निखारा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री सुप्रियो सेन ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाते हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र एकमात्र ऐसा संगठन है जो खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने इस तरह का विशाल खेल प्रशिक्षण सुविधा का विगत 50 वर्षों से आयोजन करता आ रहा है।

०००

▪️
सेल शाबास योजना के विजेता कर्मचारियों का भव्य समारोह : किया गया सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन हमेशा अपने कर्मचारियों के प्रतिबद्ध प्रयासों को मान्यता देता है और उन्हें उनके समर्पित कार्यों के लिए सम्मानित भी करता है। चाहे कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सराहनीय प्रदर्शन हो या सुरक्षा प्रोटोकॉल का सचेत अनुपालन, बीएसपी में कर्मचारियों के ईमानदार प्रयासों की हमेशा सराहना की जाती है।
ऐसी ही एक पहल के तहत सेल द्वारा प्रारंभ की गई सेल शाबाश योजना के माध्यम से कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भिलाई इस्पात संयत्र प्रबंधन द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इस योजना में कर्मचारियों को श्रेणी 1 और श्रेणी 2 के तहत प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह दिया जाता है।
सेल शाबाश योजना के श्रेणी-2 के तहत वर्क्स एरिया के 364 कर्मचारियों को संबंधित विभाग के मुख्य महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष द्वारा उनके जीवनसाथी के साथ रॉयल क्रिस्टल गार्डन, भिलाई क्लब में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में आधिकारिक रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया था। भिलाई क्लब में 08 जून, 2024 को पुरस्कार विजेताओं और उनके जीवनसाथियों तथा शीर्ष प्रबंधन हेतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को अभिनव प्रयास और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्यपालक निदेशकों सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति में 08 जून, 2024 को भिलाई क्लब में आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी, कार्यपालक निदेशकों, विभागाध्यक्षों के साथ विभिन्न विभागों के पुरस्कार विजेताओं की सामूहिक तस्वीरें ली गईं।
श्री दासगुप्ता ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित करने में उनके जीवनसाथियों की विशेष भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना संगठन के दीर्घकालिक विकास के साथ इसकी क्षमता को पहचानते हुए प्रशंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार और कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पुरस्कार विजेताओं के प्रयासों की सराहना की। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026
breaking Chhattisgarh

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला
breaking international

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?
breaking Chhattisgarh

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी
breaking Chhattisgarh

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…
breaking National

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात
breaking international

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
breaking Chhattisgarh

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर
breaking Chhattisgarh

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे
breaking international

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कविता

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन