- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ : राज्य कार्यकारिणी की बैठक भिलाई में सम्पन्न : प्रत्येक जिला इकाई में होगा एक दिवसीय रचना शिविर का आयोजन : नई राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक : बैठक में कई दिशा-निर्देश तय
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ : राज्य कार्यकारिणी की बैठक भिलाई में सम्पन्न : प्रत्येक जिला इकाई में होगा एक दिवसीय रचना शिविर का आयोजन : नई राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक : बैठक में कई दिशा-निर्देश तय

👉 मंचस्थ [बाएँ से] : परमेश्वर वैष्णव, लोकबाबू, वेदप्रकाश अग्रवाल, नथमल शर्मा, डॉ. जीवन यदु और सत्यभामा अवस्थी
भिलाई नगर : छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 09 जून 2024 रविवार भिलाई स्थित इंडियन कॉफी हाउस भिलाई निवास के सभागार में सम्पन्न हुई ।छत्तीसगढ़ प्रलेसं अध्यक्ष नथमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित यह आवश्यक बैठक अध्यक्ष मण्डल के सदस्य वेदप्रकाश अग्रवाल,डॉ.जीवन यदु,लोकबाबू,महासचिव परमेश्वर वैष्णव, कोषाध्यक्ष सत्यभामा अवस्थी की मंचस्थ उपस्थिति में भिलाई-दुर्ग जिला इकाई द्वारा ली गई आतिथ्य की जिम्मेदारी में आयोजित थी । छत्तीसगढ़ प्रलेसं राज्य सम्मेलन 4,5 फरवरी 2023 (कांकेर) के बाद
नई राज्य कार्यकारिणी की यह 09 जून 2024 को सम्पन्न पहली बैठक रही । इसमें मुख्यतः बदली हुई परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ प्रलेसं के भावी आयोजनों की रूपरेखा पर परस्पर विचार विमर्श किये गए ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्धारित मुद्दों पर संगठन को उत्तरोत्तर गति देने परस्पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से अनेक निर्णय लिए गए जिसमें प्रत्येक जिला इकाई द्वारा एक दिवसीय रचना शिविर का आयोजन करना अनिवार्य किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रलेसं राज्य कार्यकारिणी की बैठक हर 3 या 4 महीने के अंतराल में किया जाना है। बैठक में अनेक नई जिला इकाइयों के गठन की सम्भावना व्यक्त की गई ।
अध्यक्ष नथमल शर्मा ने कहा कि इकाइयों का गठन करते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है ।
प्रांतीय प्रलेसं संगठन को वैचारिक व रचनात्मक आंदोलन की गति देने,भावी आयोजनों से सम्बंधित प्राप्त सुझावों पर चर्चा करने व युवा लेखकों से संवाद करने विषय पर मंचस्थ अध्यक्ष मंडल सहित उपस्थित साथियों ने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर लोकबाबू, वेद प्रकाश अग्रवाल, डॉ. जीवन यदु,डॉ. सत्यभामा अवस्थी,रफीक खान,प्रो.जयप्रकाश,थान सिंह वर्मा, जीवेश प्रभाकर,नन्द कुमार कंसारी,डॉ. राम कुमार मिश्र,राजेश मिश्र,गुलवीर सिंह भाटिया, विश्वासी एक्का,डॉ.मृदुला सिंह ,डॉ राकेश तिवारी,ने विचार व्यक्त किये ।अवसर पर अरुण कांत शुक्ला, ,मुस्ताक मकवाना,नरेश अग्रवाल,सन्तोष झांझी,देवेंद्र नाथ शर्मा,श्याम बिहारी बनाफर,डॉ. कोमल सिंह शारवा,राजेश श्रीवास्तव,कमलेश वर्मा,प्रभात कुमार तिवारी,विनोद कुमार सोनी,योगेंद्र शर्मा, आदि ने भी वैचारिक भागीदारी की.


👉 राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य
आरम्भ में जिला इकाइयों के अध्यक्ष/सचिव आशीष शर्मा, अशोक शिरोडे,नन्द कुमार कंसारी,विमल शंकर झा ,पोषण लाल वर्मा, संकल्प यदु,मुकेश कुमार द्वारा इकाईवार गतिविधियों की रपट प्रस्तुत की गई ।
अंत में प्रलेसं के दिवंगत रचनाकार शिखर कवि सुरजीत पातर, समीक्षक चौथी राम यादव,बिहार प्रलेसं अध्यक्ष ब्रज कुमार पांडेय,साथी अतुल अंजान,कवि रवि श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव के निधन पर संगठन सचिव पथिक तारक द्वारा प्रस्तुत शोक संदेश पर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

👉 सभागार में उपस्थित प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य
कार्यकारिणी बैठक का संचालन ‘छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ’ के राज्य महासचिव परमेश्वर वैष्णव ने किया.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)