- Home
- Chhattisgarh
- पूर्व पार्षद के घर करंट की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, सैप्टिक टैंक के गड्ढे में काम करते वक्त हुआ हादसा
पूर्व पार्षद के घर करंट की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, सैप्टिक टैंक के गड्ढे में काम करते वक्त हुआ हादसा
2 years ago
211
0

भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत निगम के वार्ड क्रमांक-27 में शास्त्री नगर में करंट लगने से एक 35 साल के ठेका श्रमिक चंद्रमणि साहू की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक-28 मेंं पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के घर में सैप्टिक टैंक के गड्ढे में काम कर रहा था, इस दौरान पानी भरे गड्ढे में विद्युत करंट फैलने से वह फंस गया। विद्युत आपूर्ति बंद कर श्रमिक को पानी भरे गड्ढे बाहर निकाला गया। उसे तत्काल बीएम शाह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रमणि के दो बच्चे हैं और वह निजी ठेकेदार राम अवतार के अधीन काम करता था।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)