- Home
- Chhattisgarh
- आम सभा : बीएसपी एम्पलाइज को-आपरेटिव एण्ड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-4, भिलाई की वार्षिक आमसभा 16 जून को ‘बंगीय कृष्टि परिषद्’ [बीकेपी क्लब] में : संस्था के सदस्य आमंत्रित हैं
आम सभा : बीएसपी एम्पलाइज को-आपरेटिव एण्ड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-4, भिलाई की वार्षिक आमसभा 16 जून को ‘बंगीय कृष्टि परिषद्’ [बीकेपी क्लब] में : संस्था के सदस्य आमंत्रित हैं
2 years ago
198
0

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ : भिलाई : बीएसपी एम्पलाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 की सालाना आमसभा 16 जून रविवार को सुबह 10 बजे बीकेपी क्लब स्ट्रीट 6-7 के समीप सेक्टर-4 में आयोजित है। जिसमें अध्यक्ष का स्वागत भाषण, प्रतिवेदन बैलेंस शीट (2023-24) की स्वीकृति, बजट (2024-25) को मंजूरी और वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंकेक्षण की नियुक्ति को अनुमति देने सहित अन्य गतिविधियां होगीं। अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने बताया कि आय-व्यय का विवरण संस्था कार्यालय में उपलब्ध है और सदस्यों को अपना फोटोयुक्त पासबुक एवं गेट पास लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निर्धारित 50 वर्ष की आयु तक वाले बीएसपी व एनएसपीसीएल कर्मियों को आमसभा स्थल पर ही ऑन द स्पॉट सदस्यता भी दी जाएगी।
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)