• Chhattisgarh
  • परसाई मार्ग बनेगा जहाँ उनके घर का अब नामो निशान नही है- अनूप श्रीवास्तव

परसाई मार्ग बनेगा जहाँ उनके घर का अब नामो निशान नही है- अनूप श्रीवास्तव

1 week ago
172

रचनाकार कभी कालजयी नही होता। उसकी रचनाएं कालजयी होती हैं। महाकवितुलसीदारस,सूरदास,बिहारी,रैदास,कबीर और नागार्जुन ने भी कभी काल जयी होने का दावा नही किया। परसाई जी ने भी कभी ऐसा नही किया। उन्होंने जीते जी कभी किसी के आगे हाथ नही फैलाया। सम्मान की थाली दूसरों की तरफ सरकाते रहे। परसाई जी किसी के यहां भोजन पर जाते थे तो अपनी थाली में घी डालने से मना करते थे। बोलते थे-घी मत डालिये पता नही कब कोई मेरी बगल में बैठ जाये और उंगली से घी अपनी ओर सरका ले। इस पर लम्बा ठहाका लगता था और घी परोसने बाला शर्मा कर आगे बढ़जाता था।
जबलपुर के अखबारों में छपी खबर देखी तो मन उदास हो गया। खबर थी-जबलपुर में परसाई जी के नाम की सड़क बनेगी। मन मे आया जय प्रकाश पांडे से पूछूँ-वह सड़क कहाँ तक जाएगी?
परसाई जी का घर जहां वे रहते थे टूट चुका है। अब परसाई के घर का मलवा भी नही पड़ा मिलेगा। परसाई अगर विदेश में होते ,उनके घर को भी शेक्सपियर,मिल्टन की तरह स्मारक बना दिया गया होता। लेकिन परसाई की सम्पन्नता उनकी गरीबी थी। वही उनकी रचनाओं की खाद बनी।
हिन्दी की सबसे बड़ी ऊंचाइयां जिन रचनाकारी ने स्थापित की है वे अत्यंत साधारण लोग थे। विदेशी शासन से त्रस्त और उपेक्षित नितांत साधन विहीन लोगों के कम पढ़े लिखे बेटों ने नौकरी के लिए घर गांव छोड़ा था। इतिहास बनाने का स्वप्न देखने की हैसियत उनकी कहां थी? बालमुकुन्द गुप्त हो चाहे महावीर प्रसाद द्विवेदी हों या प्रेमचन्द रामचन्द्र शुक्ल या निराला। किसी ने तार-घर की नौकरी की, किसी ने ट्यूशन, किसी ने ड्राइंग मास्टरी, किसी ने प्रकाशकों की आये दिन की लिखाई। जो कुछ उनका कृतित्व है, इतना कर्ज चुका लेने के बाद का है। परसाई भी उसी छोर पर टिके रचनाकार हैं। उनका रचनाकार गरीबी का पर्याय था। पूरब के बाटी चोखा की तरह उनकी रचनाओं में भी पोहे जैसा स्वाद मिलता है, जिसका फुटपाथ पर खड़े होकर अखबार के टुकड़े पर बेहतर मजा लिया जा सकता है
मैने जबलपुर में आयोजित व्यंग्य की एक गोष्ठी में कहा था परसाई जी की स्मृति में यहां हर साल परसाई मेला लगना चाहिए जिसमे देश भर के रचनाकार अपने खर्चे पर पहुंचे। परसाई जी की रचनाओं पर बातचीत हो। युवा लेखक अपनी रचनाएं पढ़ें। वरिष्ठ रचनाकार समीक्षा करें।
लेकिन यह तो हुआ नहीं। परसाई जी के घर का नामो निशान मिट गया । परसाई जी ने शादी नही की। घर नही बनवाया। किराए के घर मे जिंदगी बिताई। मकान मालिक ने कभी किराया लिया नहीं। मरते ही उनका निवास का नामो निशान मिटा दिया गया। अब उस जगह बहुमंजिला इमारत बनेगी। पूछने पर भी कोई नही बता पायेगा -परसाई मार्ग पर बनी सड़क वहाँ तक जाएगी जहां परसाई के घर का अब कोई अता पता नहीं है।
परसाई जी से अट्टहास सम्मान की स्वीकृति लेने माध्यम के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह के साथ परसाई जी के उसी घर पहुंचा था जो अब टूट चुका है। उन्होंने तफसील से पूछतांछ की।इस सम्मान को आगे कैसे जारी रख पाओगे?यह प्रश्न मुझसे था। उत्तर में हमने बताया-पांच लाख रु की एफडी बैंक में करा दी है जिसके ब्याज से हर वर्ष देने की योजना है । सुनकर वे आश्वस्त हए । लेकिन सम्मान लेने की हामी उन्होंने नही भरी बोले -बेहतर होगा इसकी शुरुआत शरद (जोशी) से करो।
शरद जोशी ने भी मनोहर श्याम जोशी की तरफ मोड़ दिया। यही नही,वे उन्हें लेकर लखनऊ आये भी। अगले साल ले लूंगा ,वे बोले। लेकिन इस बीच वे दिवंगत हो चले गए । उनकी बेटी नेहा सम्मान लेने आई।
बत्तीस साल बीते। समारोह जारी है। बिना ब्रेक के। अब भी परसाई जी की टिप्पड़ी याद आती है। अच्छा है अट्टहास सम्मान एक कवि / गद्य लेखक को दे रहे हैं हम लेकिन कुछ समय बाद व्यंग्य कवियों का टोटा पड़ जायेगा। चुटकुले बाज़ ज्यादा मिलेंगे। आज महसूस होता है परसाई जी कितना सही थे।
दूसरी बार जब परसाई जी से मिलने जबलपुर गया ,उस दिन उनका जन्म दिन था। कुछ लोगों ने उसी उपलक्ष में अभिनन्दन समारोह रखा था। वे परसाई जी को लेने आये थे। परसाई जी ने जाने से मना किया। समारोह के आयोजक भी जिद्दी थे। आप नहीं उठेंगे तो इसी चारपाई सहित लेजाएंगे ,कहकर उन लोगों ने सचमुच पलंग उठा लिया। दरवाजा पलंग के हिसाब से कम चौड़ा था । टेढ़ा होते ही वे जमीन पर गिर गए। घबराकर सब चले गए। परसाई जी फिर पूर्वत तकिए के सहारे पलंग पर ।
आज हालत यह है कि मकान तोड़े जाने के बाद परसाई जी के वस्त्र,किताबें, बाकी सामान किधर गया कोई नहीं बता पा रहा है।
परसाई और शरद जोशी में यही अंतर था,परसाई ने कभी समझौता नही किया,जबलपुर में ही बने रहे जब कि शरद जोशी ने जिंदगी में कदम कदम पर समझौते किये। व्यंग्य लेख से लेकर व्यंग्य नाटक ही नही अखबारों में कालम तक लिखे। फ़िल्म के सम्वाद लिखे।कविसम्मेलन के मंच पर गद्य पाठ किया। राजनीतिक टीका टिप्पणी करने में भी पीछे नही हटे।
भारती जी के कहने पर चकल्लस कवि सम्मेलन में उन्हें पहली बार पढ़वाया गया। इसके लिए शरद जोशी को एक दिन पहले रिहर्सल कराया गया। अगले साल के पी सक्सेना को लेकर बंबई गया। दोनों ही हिट हुए। लेकिन परसाई हिले ही नहीं। हां एक बार हजारी प्रसाद द्विवेदी और ठाकुर भाई से मिलने गुलिस्ता आये।मेरे फ्लैट पर भी पधारे। द्विवेदी जी ने उन्हें लिट्टी चोखा खिलाया। परसाई जी ने पोहा सौंपा। शिवानी से भी देर तक बतकही की। फिर काफी हाउस में यशपाल, अमृत लाल नागर, भगवती बाबू से मिले।
सत्ता का भाषा के प्रति लगाव तभी तक रहा जब तक वह जन सम्पर्क का माध्यम रही। कम्प्यूटर के इस्तेमाल ने भाषा का भी डिजिटलीकरण कर दिया। आज हालत यह है कि उत्तरप्रदेश में हिंदी संस्थान और भाषा संस्थान में एक वर्ष से अध्यक्ष का स्थान खाली पड़ा है। ऐसे में काम काज की क्या उम्मीद की जाए।
शहरों के नाम बदले जा रहे हैं। पर नागर जी की किराए की पुरानी हवेली को स्मारक बनाने की बात छेड़ना भी व्यर्थ की कवायद होगी। यशपाल और भगवती बाबू की कौन बात करे। जयशंकर प्रसाद,सुमित्रा नन्दन पंत,निराला,महादेवी कोर्स से करीब करीब बाहर होने को हैं। फिर भी वे जनता की जबान पर हैं।
युवा पीढ़ी वही कर रही है जो उसने पिछली पीढ़ी को करते देखा। युवा लेखको की मनःस्थिति क्या है ,उनके जवाब से समझी जा सकती है।उस युवा लेखक ने झल्लाकर कहा-आप कहते हैं परसाई,शरद जोशी,लतीफ घोंघी को पढ़ो,हम इन सबको पढ़ते रहेंगे तो लिखेंगे कब? छपास और सम्मान अगर कभी पाठ्यक्रम में शामिल हो जाये तो ताज्जुब मत करिएगा।

• संपर्क-
• 93352 76946

▪️▪️▪️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

breaking Chhattisgarh

ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र बोरिया गेट के पास सीआईएसएफ जवान की पत्नी को ट्रेलर ने कुचला : मौके पर मौत

breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव को मिला टिकट

breaking Chhattisgarh

पीएम मोदी वाराणसी से, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, कोरबा से सरोज पांडेय को मिला टिकट, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

breaking jobs

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल के लगभग 6000 पदों पर निकली भक्ती

breaking Chhattisgarh

विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

breaking Chhattisgarh

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

breaking Chhattisgarh

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के इस सीट पर भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान

breaking Chhattisgarh

पूर्व पीएम के नाती विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह संभालेंगे छत्तीसगढ़ बीजेपी मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी

breaking Chhattisgarh

49 लाख घरेलू और बीपीएल उपभोक्ताओं को भूपेश सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

breaking Chhattisgarh

बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया पहला लिस्ट, वर्तमान विधायकों को मिली टिकट

breaking National

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई बहाल, आदेश हुआ जारी

breaking City

🎂 भिलाई : बांग्ला और हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि प्रकाश चंद्र मण्डल के जन्मदिन पर अनंत बधाई व शुभकामनाएँ

breaking National

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत

breaking National

ट्रकों और बड़ी गाड़ियों के खाई में गिरने की क्या वजह है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया राज्यसभा में, दुर्घटना रोकने के लिए नई तकनीक के बारे में दी जानकारी

breaking Chhattisgarh

दृष्टिबाधित एथलीट छत्तीसगढ़ की ईश्वरी निषाद ने चाईना में एशियन पैरा एथलेटिक्स के लिए किया क्वालीफाई

breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से लग सकती है आचार संहिता

breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का आदेश हुआ जारी, वेतन वृद्धि का लाभ इन संविदा कर्मियों को नहीं मिलेगा

breaking Chhattisgarh

सीएम बघेल ने विधानसभा में की कई बड़ी घोषणाएं

breaking Chhattisgarh

भिलाई : बंगीय साहित्य समिति द्वारा आयोजित प्रति शनिवार को ‘ कॉफी विथ आड्डा ‘ में विचार – विमर्श, चर्चा, काव्य पाठ…

कविता

poetry

कविता आसपास : विद्या गुप्ता

poetry

कविता आसपास : रंजना द्विवेदी

poetry

कविता आसपास : श्रीमती रंजना द्विवेदी

poetry

कविता आसपास : तेज नारायण राय

poetry

कविता आसपास : आशीष गुप्ता ‘आशू’

poetry

कविता आसपास : पल्लव चटर्जी

poetry

कविता आसपास : सुधा वर्मा

poetry

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ •साहित्य { पितृ दिवस पर विशेष कविताएं } •तारकनाथ चौधुरी •डॉ. दीक्षा चौबे •रंजना द्विवेदी •डॉ. बलदाऊ राम साहू

poetry

साहित्य आसपास : विनय सागर जायसवाल

poetry

कविता आसपास : रंजना द्विवेदी

poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष रचना : तारकनाथ चौधुरी

poetry

गीत : डॉ. दीक्षा चौबे

poetry

कविताएं : श्रीगोपाल नारसन [ रुड़की, उत्तराखंड ]

poetry

कवि और कविता : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

poetry

परम पूज्य देव लोकगामी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को समर्पित श्रद्धांजलि गीत – डॉ. शिवसेन जैन ‘संघर्ष’

poetry

रचना आसपास : फरीदा शाहीन

poetry

रचना आसपास : गिरीश चंद्र मिश्र ‘शरद’

poetry

कविता आसपास : श्रीमती सोमाली शर्मा

poetry

कविता आसपास : रंजना द्विवेदी

poetry

कविता आसपास : विद्या गुप्ता

कहानी

story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

story

लघुकथा : डॉ. दीक्षा चौबे [दुर्ग छत्तीसगढ़]

story

🌸 14 नवम्बर बाल दिवस पर विशेष : प्रभा के बालदिवस : प्रिया देवांगन ‘ प्रियू ‘

story

💞 कहानी : अंशुमन रॉय

story

■लघुकथा : ए सी श्रीवास्तव.

story

■लघुकथा : तारक नाथ चौधुरी.

story

■बाल कहानी : टीकेश्वर सिन्हा ‘गब्दीवाला’.

story

■होली आगमन पर दो लघु कथाएं : महेश राजा.

story

■छत्तीसगढ़ी कहानी : चंद्रहास साहू.

story

■कहानी : प्रेमलता यदु.

story

■लघु कथा : महेश राजा.

लेख

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

Article

■व्यंग्य : राजेन्द्र शर्मा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन