- Home
- Chhattisgarh
- ‘साकेत साहित्य परिषद्’ : ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’ अध्यक्ष : राज कुमार चौधरी सचिव और सचिन निषाद कोषाध्यक्ष बने
‘साकेत साहित्य परिषद्’ : ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’ अध्यक्ष : राज कुमार चौधरी सचिव और सचिन निषाद कोषाध्यक्ष बने
छत्तीसगढ़ आसपास [राजनांदगांव-सुरगी] : 25 वर्ष से संचालित संस्था साकेत साहित्य परिषद सुरगी के पदाधिकारी का चुनाव संस्था के संरक्षक,वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह साहू और वीरेंद्र तिवारी वीरू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस विशेष बैठक में सर्वसम्मति से ओम प्रकाश साहू अंकुर को अध्यक्ष बनाया गया ।
इसी प्रकार सचिव पद पर राजकुमार चौधरी रौना और कोषाध्यक्ष पद पर सचिन निषाद को मनोनीत किया गया ।अन्य पदाधिकारियों में संरक्षक कुबेर सिंह,प्यारेलाल देशमुख, वीरेंद्र तिवारी वीरू उपाध्यक्ष द्वय संतू राम गंजीर, एवं पवन यादव पहुना,मीडिया प्रभारी कुलेश्वर दास साहू, सह सचिव डोहर हर दास साहू को बनाया गया है. सदस्यों में महेंद्र कुमार बघेल मधु, लखन लाल साहू लहर,अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा , कैलाश साहू कुंवारा,फागू दास कोसले,धर्मेंद्र पारख मीत, दिलीप साहू अमृत, मानसिंह ठाकुर, नंद किशोर साव नीरव,फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, भूखन वर्मा,आनंदराम सार्वा , रोशन लाल साहू , मदन मंडावी,भूपेंद्र कुमार साहू सृजन,भूपेंद्र कुमार साहू प्रभात, बलराम सिन्हा,शिव प्रसाद लहरे , याद दास साहू, हिपेन्द्र साहू, रूपल साहू सम्मिलित है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ साहित्यकार,संस्था के सरंक्षक कुबेर सिंह साहू और वरिष्ठ कवि वीरेन्द्र कुमार तिवारी वीरू ने शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर सहित सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’ ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘साकेत साहित्य परिषद्’ आप सबके सहयोग से और ऊँचाई की ओर अग्रसर होगी.
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)