- Home
- Chhattisgarh
- यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर कोरबा में इंटरशिप कर रहा था युवक, सड़क हादसे में मौत
यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर कोरबा में इंटरशिप कर रहा था युवक, सड़क हादसे में मौत
2 years ago
329
0

जांजगीर चांपा। नेशनल हाईवे 49 में सड़क किनारे खड़ी हाईवा के पीछे हिस्से में स्कूटी टकरा गई जिससे स्कूटी सवार डॉक्टर की मौत हुई है। यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर कोरबा जिले में इंटरशिप कर रहा था। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवारा एन एच 49 की घटना है।
जानकारी के अनुसार युवक चनद्रभान लाठिया 33 वर्ष जो कि 6 जुलाई की रात्रि गांव अफरीद में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। जिसके बाद वह रात्रि में ही वापस जांजगीर आने को निकाला था। नेशनल हाईवे 49 में पहुंचा था की सड़क किनारे खड़ी हाईवा वाहन की पीछे जा टकराई, जिसमे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और डॉक्टर स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जा सामने मुंह के बल जा गिरा, जिसे डॉक्टर के चेहरा,सिर, सिने और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सारागांव पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)