- Home
- Chhattisgarh
- • छत्तीसगढ़ आसपास • भिलाई-दुर्ग आसपास न्यूज़ – शमशीर शिवानी, संवाददाता
• छत्तीसगढ़ आसपास • भिलाई-दुर्ग आसपास न्यूज़ – शमशीर शिवानी, संवाददाता

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7 पकड़े गए

भिलाई-दुर्ग : दुर्ग जिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए तीन महिलाएं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे हो रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी क्षेत्र प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे 09/07/2024 को रेड कार्यवाही किया जो संदेहियो से (1) निलेश वर्मा पिता साहेबलाल वर्मा उम्र 19 साल साकिन ग्राम पेण्डरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर। (2) सुप्रभात शील पिता श्री विमल कृष्ण शील उम्र 44 साल शाप नंबर 86 रवि शुक्ला, मार्केट भिलाई, दुर्ग । (3) राजेन्द्र यादव पिता रघु यादव उम्र 37 साल गिरधारी नगर चण्डी मंदिर के आगे थाना दुर्ग। (4) मंजु लहरे उर्फ मंजू डहरिया पिता राजेन्द्र लहरे 20 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास सतनामी मोहल्ला, जामुल दुर्ग । (5) श्रीमती लक्ष्मी हलधर उर्फ मेघा पिता स्व. सुखरंजन हलधर 38 साल साकिन रानाघाट वार्ड क्रमांक 12, वर्तमान पता स्पर्श हास्पिटल के पीछे रामनगर सुपेला दुर्ग (6) श्रीमती संगीता बंजारे पिता राजेश यादव उम्र 26 साल साकिन ग्राम परसदा, थाना रनचिरई, जिला बालोद हाल सेक्टर-4, रोड नंबर-4 भिलाई छ.ग. होना बताये जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 09/07/2024 को निलेश वर्मा के द्वारा लाज के कमरो मे लड़कियो व महिलाओ को ग्राहको से रकम लेकर उपलब्ध कराकर देह व्यापार चलाना बताये । अपराध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया । आरोपियो के विरूद्ध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पाये जाने से माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण, महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही.
▪️
शहीद परिवारों से की गई चर्चा : पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा- शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाएगा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को “पुलिस शहीद सेल” का गठन कर रेंज स्तरीय मीटिंग का आयोजन सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में किया, जिसमें शहीद परिवारों से विस्तृत चर्चा भौतिक एवं वर्चुअल रूप से की गई। इस बैठक का उद्देश्य शहीद परिवारों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को समझना और उनका समाधान करना था। पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में कहा कि, “शहीद परिवारों की समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसे वीर परिवार हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। इन परिवारों की सेवा और सहयोग हमारी प्राथमिकता है।
इस मीटिंग में शहीद परिवारों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। श्री गर्ग ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और शहीद परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘पुलिस शहीद सेल’ के गठन पर शहीद परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह मीटिंग आयोजित की जाएगी। जिसका निराकरण जिला स्तर एवं रेंज स्तर पर किया जाएगा, उच्च स्तरीय मदद की आवश्यकता होने पर पुलिस मुख्यालय सेल में प्रेषित भी किया जावेगा।
इस अवसर पर वर्चुअल रूप से पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, भौतिक रूप से जिला दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक पनिक राम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद सेल के सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में, शहीद परिवारों ने पुलिस विभाग के इस कदम की सराहना की और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया.
▪️
रिसाली पुरैना में जनसमस्या निवारण शिविर : 13 लोगों ने मांगा आवास : 69 ऐसे वरिष्ठजनों ने कराया आधार शिडिंग, जो घर से नहीं निकल सकते

भिलाई-रिसाली : नगर पालिक निगम रिसाली के अंतिम वार्ड पुरैना में बुधवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 81 लोगों ने अलग-अलग समस्याओं का निराकरण करने आवेदन प्रस्तुत किया। खास बात यह है कि इनमें 13 ऐसे नागरिक शामिल है जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास की मांग की है। शिविर का निरीक्षण महापौर शशि सिन्हा ने की।
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि ऐसे आवेदन जो शिविर स्थल पर ही निराकरण किया जा सकता है उसका समाधान तत्काल किया जाए, ताकि नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए इंतजार करना न पड़े। शिविर का निरीक्षण महापौर शशि सिन्हा, महापौर परिषद की सद्स्य डाॅ. सीमा साहू, पार्षद ओमप्रकाश मिर्झा, पार्वती महानंद, रंजीता बेनुआ, विधायक प्रतिनिधि के रूप में रिसाली मंडल के महामंत्री राजू जंघेल, विक्की सोनी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सफाई करने पहुंचे निगमकर्मी
जन समस्या निवारण शिविर में नागरिकों ने शिकायत की थी कि बारिश का मौसम है और वार्ड मे 2 नाली की सफाई अब तक नहीं हुई है। आयुक्त के निर्देश पर निगम कर्मियों ने बिना देरी किए नाली सफाई कार्य शुरू कराया और शिविर समापन के पहले ही कार्य पूर्ण किया।
69 लोग पहुंचे आधार लिंक कराने
पेंशन शाखा स्टाॅल में 69 ऐसे लोग पहुंचे थे जिनका अब तक खाता से आधार लिंक नहीं हुआ था। आने वाले समय में आधार नंबर के आधार पर पेंशन राशि खाता में भेजा जाएगा। आधार लिंक नहीं होने से पेंशन राशि पर रोक लग जाएगी। शिविर में 19 राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा लोककर्म विभाग के 6, प्रधानमंत्री स्वनिधि, राजस्व विभाग के 6 आवेदन प्राप्त हुए।
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)