- Home
- Chhattisgarh
- समाजसेवी एवं साहित्यिक चिंतक कैलाश बरमेचा जैन को ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में मुख्य संरक्षक व सलाहकार बनाया गया
समाजसेवी एवं साहित्यिक चिंतक कैलाश बरमेचा जैन को ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में मुख्य संरक्षक व सलाहकार बनाया गया
लोकशिक्षण-लोकजागरण की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ विगत 2007 से निरंतर प्रकाशित हो रही है. ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ प्रिंट मासिक पत्रिका के प्रथम शुभारंभ अंक का विमोचन छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों द्वारा 14,सितम्बर 2007 को मुख्य मंत्री निवास में किया गया था. ‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक उठा-पटक ही नहीं, अपितु आधुनिक परिवेश, सम-सामयिक विषय को प्रतिबिंबित करना है. हमारी भावना है आध्यत्मिक, सामाजिक एवं साहित्यिक दृष्टिकोण के साथ ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ जन-मानस के दिलों में समाहित रहे. यही एक छोटी सी कोशिश के साथ हमारी संचालित टीम ने 2020 में ‘छत्तीसगढ़ आसपास वेब पोर्टल’ और 2023 में ‘छत्तीसगढ़ आसपास यू ट्यूब चैनल’ का शुभारंभ किया है.
▪️
कैलाश बरमेचा जैन को मुख्य संरक्षक व सलाहकार बनाया गया

समाजसेवी एवं साहित्यिक चिंतनशील के प्रखरधनी व्यक्ति कैलाश बरमेचा जैन को ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में ‘मुख्य संरक्षक व सलाहकार’ पद पर मनोनीत किया गया. कैलाश बरमेचा जी की नियुक्ति से ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को मार्गदर्शन के साथ नई ऊँचाई प्राप्त होगी.
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)