- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई-दुर्ग आसपास : ‘जय हिंद यूथ क्लब’ एवं ‘टीम सत्या’ के तत्वावधान में वार्ड-24 शिक्षित नगर में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम : आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ‘एक पेड़ मां के नाम…’ तहत किया गया
भिलाई-दुर्ग आसपास : ‘जय हिंद यूथ क्लब’ एवं ‘टीम सत्या’ के तत्वावधान में वार्ड-24 शिक्षित नगर में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम : आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ‘एक पेड़ मां के नाम…’ तहत किया गया

छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई-3 चरोदा] : वार्ड-24 शिक्षित नगर में जन सहयोग के द्वारा जय हिंद यूथ क्लब एवं टीम सत्या के द्वारा वार्ड में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल कोसरे जी महापौर, प्रेमलाल साहू जी, जिला महामंत्री भाजपा, शिरोमणि दास जी, के के तिवारी जी प्रशांत आकांत जी, बहन शिवानी राजयोग शिक्षिका के साथी साथ वार्ड के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में विशाल वृक्षारोपण किया गया। जिसमें वार्ड शिक्षित नगर के वार्ड वासियों द्वारा बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में सहभागिता किया गया। सभी अतिथियों के साथ महापौर जी ने भी हमारे संस्था और वार्ड के पार्षद की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और भी बड़े स्तर पर पूरे निगम परिवार की ओर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। वार्ड में विशेष रूप से रतिन दास जी गोपाल राव जी सुशील अग्रवाल जी अमिताभ बागची जी अमिताभ सरकार जी एन आर घोष जी रणधीर मिश्रा जी प्रवीर बोस जी, गौरव लहरी जी, राय जी एस के सिंह जी सपन साह,बसंत साहू जी. देव पाण्डेय जी रुपेश शर्मा जी, मिश्रा जी,बसंत जायसवाल जी, लक्समीनारायण जी, के साथ ही साथ, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता पी एन शर्मा जी रेचल मशीह जी, वाई, नारायण राव मण्डल उपाध्यक्ष जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर अग्रवाल जी रहे।
▪️
वृक्षारोपण कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ…






वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ‘जय हिंद युथ क्लब’ और ‘टीम सत्या’ ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब वार्ड को हरियाली बनाने, पर्यावरण बचाने एवं सुंदर बनाने में आगे भी इसी तरह सहयोग करेंगे.
[ रपट, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी, ब्यूरो प्रमुख ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ]
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)