- Home
- Chhattisgarh
- ‘छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाले’ की अब CBI करेगी जांच, इन पदों के लिए आई वैकेंसी में ‘फर्जीवाड़े’ का है आरोप
‘छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाले’ की अब CBI करेगी जांच, इन पदों के लिए आई वैकेंसी में ‘फर्जीवाड़े’ का है आरोप

सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अनुरोध पर तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन सचिव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और अन्य लोगों के खिलाफ ईओडब्ल्यू/एसीबी पुलिस स्टेशन, रायपुर में अपराध संख्या 05/2024 और अर्जुन्दा पुलिस स्टेशन, बालोद में अपराध संख्या 28/2024 के तहत पूर्व में दर्ज मामलों की जांच के लिए मामला दर्ज किया.
लोगों ने लगाए ये आरोप
सीजीपीएसी में हुए घालमेल को लेकर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे, बेटी, रिश्तेदारों, अपने परिजनों, आदि को भर्ती करके अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया. जो वर्ष 2020-2022 के दौरान आयोजित परीक्षा और इंटरव्यू में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवार थे.
पद का दुरुपयोग किया गया-आरोप
पूरे मामले को लेकर आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष के बेटे का चयन कथित तौर पर डिप्टी कलेक्टर, उनके बड़े भाई के बेटे का चयन डिप्टी एसपी और उनकी बहन की बेटी का चयन लेबर ऑफिसर, उनके बेटे की पत्नी का चयन डिप्टी कलेक्टर और उनके भाई की बहू का चयन जिला आबकारी अधिकारी के पद पर हुआ. आगे यह आरोप है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन सचिव ने अपने बेटे का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर कराया.
सीबीआई ने ली तलाशी
सीबीआई की एक टीम ने पूरे मामले को लेकर रायपुर और भिलाई में स्थित सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव के आवासीय परिसरों तथा सीजीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है. बता दें कि पूरे मामले को लेकर फिलहाल जांच जारी है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)