- Home
- Chhattisgarh
- ‘The Essence Within… Decoding the Purpose of Existence’ का विमोचन भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों किया गया : इस पुस्तक के लेखक हैं- वीर सपन बर्धन
‘The Essence Within… Decoding the Purpose of Existence’ का विमोचन भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों किया गया : इस पुस्तक के लेखक हैं- वीर सपन बर्धन

छत्तीसगढ़ आसपास : वीर सपन बर्धन द्वारा लिखी कृति ‘The Essence Within… Decoding the Purpose of Existence’ का विमोचन भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के करकमलों द्वारा महावीर इंटरनेशनल के स्वर्णिम जयंती के महोत्सव के अवसर पर विगत 7 जुलाई, 2024 को किया गया.

👉 पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ‘The Essence Within Decording the Purpose of Existence’ का विमोचन करते हुए
वीर सपन बर्धन हमारे मुंबई जोन के पनवेल केंद्र के founder chairman रहे है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से एक प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियर के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है, जिन्हें IRD Inc, USA और AOTS, Japan से Total Quality Management में उन्नत योग्यताएँ हासिल हैं। उनके प्रतिष्ठित करियर में SAIL के भिलाई स्टील प्लांट और एक बड़े स्टील उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ शामिल हैं, जहां उन्होंने परिवर्तक TQM और HR पहल की थी।
वीर सपनजी Improvement coach और change agent के रूप मे भी अपनी पहचान रखते हैं जो लगातार व्यक्ति विशेष के जीवन को और बेहतर बनाने की प्रक्रिया है।
वीर सपनजी “Unfolding Success” और “Embrace Balanced Leadership with a Human Face”, के जैसी सराहनीय पुस्तकों के लेखक भी हैं, जो उनके क्षेत्र में विचार नेतृत्व की प्रतिष्ठा को और मजबूत करती हैं।
‘महावीर इंटरनेशनल मुंबई जोन’ संभागीय अध्यक्ष सुमन जैन ने वीर सपन बर्धन को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)