- Home
- Chhattisgarh
- साहित्यिक आयोजन : पत्रकार लेखक डॉ. दीनदयाल साहू की काव्य कृति ‘जिंदगी की तमन्ना’ का विमोचन
साहित्यिक आयोजन : पत्रकार लेखक डॉ. दीनदयाल साहू की काव्य कृति ‘जिंदगी की तमन्ना’ का विमोचन

👉 अतिथियों द्वारा विमोचन कार्यक्रम : कृतिकार डॉ. दीनदयाल साहू लिखित काव्य संग्रह ‘जिंदगी की तमन्ना’

छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई : 24 जुलाई] :
कला एवं साहित्य के लिए समर्पित संस्था ‘कला परंपरा’ के तत्वावधान में लेखक पत्रकार डॉ. दीनदयाल साहू पर केंद्रित आयोजन यू ट्यूब चैनल ‘अंगना के गोठ हमर गांव’ कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में सम्पन्न हुआ.

आयोजन था डॉ. दीनदयाल साहू की काव्य कृति ‘जिंदगी की तमन्ना’ का विमोचन, जन्मदिन एवं वृक्षारोपण.
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि थे साहित्यकार व शिक्षाविद् डॉ. चितरंजन कर और अध्यक्षता कवि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने की. प्रकाशक व संपादक डॉ. सुधीर शर्मा, ‘प्रगति महिला गोंडवाना समाज’ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वेदवती मंडावी, भाषाविद् आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा और ख्यातिलब्ध कवियित्री व कथाकारा संतोष झांझी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

👉 अतिथियों ने किया वृक्षारोपण
‘कला परंपरा’ के संपादक डॉ. डीपी देशमुख ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था के कार्यों का उल्लेख किया और उपस्थित सभी अतिथियों का परिचयात्मक व्यक्तव्य दिया. अतिथियों ने ‘जिंदगी की तमन्ना’ पर अपने विचार प्रगट करते बोले कि संग्रह में प्रकाशित सभी कविता व्यक्ति के जीवन और प्रकृति से जुड़ी जीवन के यथार्थ को चित्रित करती है. अतिथियों ने पौधारोपण भी किये.
आयोजन के दूसरे सत्र में काव्य पाठ हुआ-
सुरेश कुमार बंछोर, बैकुंठ महानंद, ओमप्रकाश जायसवाल, लोकनाथ यादव, माधुरी कर, ब्रह्मदेव पटेल, बद्रीप्रसाद पारकर, दिलेश्वरी साहू, प्रदीप पारकर, झुनेश्वरी साहू, अजय राठी, लालजी साहू, सियाराम साहू, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, अनवर हुसैन, रजनी रजक, सोनी त्रिपाठी, जितेंद्र वर्मा वैद्य, गिरवर दास मानिकपुरी, मोहन साहू, हर्षदेव साहू और संतराम साहू ने अलग-अलग विषयों में काव्य पाठ किए.
कार्यक्रम का संचालन ‘कला परंपरा’ की सह संपादक रश्मि पुरोहित और आभार व्यक्त डॉ. शायर कवि डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने किया.
[ •रपट, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी, ब्यूरो प्रमुख ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ]
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)