- Home
- Chhattisgarh
- सहकार भारती पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ भिलाई-दुर्ग महानगर की बैठक : पर्यावरण प्रकोष्ठ की प्रभारी टी. जया रेड्डी ने सहकार भारती के अध्यक्ष दीपक मिश्रा और महामंत्री राकेश कुमार शुक्ला की सहमति से प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों की नियुक्ति की
सहकार भारती पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ भिलाई-दुर्ग महानगर की बैठक : पर्यावरण प्रकोष्ठ की प्रभारी टी. जया रेड्डी ने सहकार भारती के अध्यक्ष दीपक मिश्रा और महामंत्री राकेश कुमार शुक्ला की सहमति से प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों की नियुक्ति की
छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई- दुर्ग] :
‘सहकार भारती’ [पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ] भिलाई-दुर्ग महानगर की बैठक सेक्टर 7 में आयोजित किया गया बैठक में प्रमुख रूप से दीपक मिश्रा अध्यक्ष सहकार भारती भिलाई दुर्ग महानगर एवं श्री राकेश शुक्ला महामंत्री भिलाई दुर्ग महानगर एवं श्री मति जया रेड्डी प्रभारी सहकार भारती पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ उपस्थित थे.
बैठक को संबोधित करते हुए दीपक मिश्रा ने कहा कि इस धरा का ऋण चुकाने के लिए देश के यशस्वी लोक प्रिय प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम जैसा अभियान शुरू करने का आवाहन किया है और इसी के तहत सहकार भारती ने भी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के माध्यम से भिलाई दुर्ग के हर क्षेत्र में वृक्ष रोपण अभियान की शुरुआत की है इसके तहत भिलाई नगर के सेक्टर 4 से वृक्षारोपण की शुरुआत कर दी गई है इसके लिए समाज के सभी वर्गों को भी इस में सम्मलित करने का कार्य भी किया जाएगा .
बैठक का संचालन मीनू बिष्ट ने किया.
▪️
‘सहकार भारती’ {पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ} बैठक की कुछ सचित्र झलकियाँ-






▪️ सहकार भारती [ पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ] की बैठक
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)