- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]
छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

भिलाई इस्पात संयंत्र ने ‘इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलाॅजी’ के लिए ग्रीनटेक अवार्ड प्राप्त किया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को ‘ग्रीनटेक पीसीडब्ल्यूआर अवार्ड्स 2024’ की ‘इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी’ श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विजेता का पुरस्कार दिया गया। 27 जुलाई 2024 को गुवाहाटी, असम में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त यह पुरस्कार भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से पर्यावरण प्रबंधन विभाग की सहायक महाप्रबंधक सुश्री अनुराधा बिट्टा और ब्लास्ट फर्नेस की वरिष्ठ प्रबंधक सुश्री श्रद्धा सिंह ने प्राप्त किया।
आईएएस, एडीशनल चीफ सेक्रेटरी, पर्यावरण एवं वन (असम सरकार) श्री रविशंकर, चेयरमेन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (असम) श्री अरूप कुमार मिश्रा, चेयरमेन, गोवा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री महेश पलटिल, चेयरमेन, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ असरश पाल विग और सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (असम) श्री शांतनु कुमार दत्ता ने ग्रीनटेक पीसीडब्ल्यूआर पुरस्कार 2024 प्रदान किया।
भिलाई इस्पात संयंत्र को हाल के दिनों में वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में किए गए कई पहलों के लिए “इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलाॅजी” श्रेणी में विजेता का पुरस्कार दिया गया है। इसके अंतर्गत बीओएफ स्लैग को पेवर ब्लॉक में परिवर्तित करना शामिल है जिसके लिए जून 2023 में संयंत्र के भीतर सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट (एसजीटीपी) का उद्घाटन किया गया था। एसजीटीपी में उत्पादित पेवर ब्लॉकों का उपयोग संयंत्र के अंदर और टाउनशिप क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
संयंत्र द्वारा स्थापित एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना पीसीबी अपशिष्ट निपटान सुविधा है जो अक्टूबर 2023 से प्रारंभ कर दी गई है और इस सुविधा के माध्यम से अब तक पुराने ट्रांसफार्मर से निकले 90 टन से अधिक हानिकारक अपशिष्ट तेल का पर्यावरण-अनुकूल तरीके से निपटान किया जा चुका है।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने ब्लास्ट फर्नेस रनर्स में रनर सामग्री के रूप में प्रयोग होने वाली नदी की रेत को एलडी-स्लैग से प्रतिस्थापित करने के लिए सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया है। अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उठाया गए एक और पहल के तहत म्यूनिसिपल साॅलिड वेस्ट से अलग किए गए प्लास्टिक से निर्मित प्लास्टिक ग्रेन्युल्स का कोक ओवन में को-प्रोसेसिंग के लिए सफल परीक्षण किया गया है।
——————–
हार्वर्ड मैनेज मेंटर मॉड्यूल के शीर्ष 15 शिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (पी एंड ए) सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हार्वर्ड मैनेज मेंटर मॉड्यूल के शीर्ष 15 शिक्षार्थी अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी एवं बी ई) श्रीमती निशा सोनी ने शीर्ष शिक्षार्थियों को बधाई दी| इस दौरान श्री पवन कुमार ने शिक्षार्थी अधिकारियों से विशेष बातचीत करते हुए मॉड्यूल और पाठ्यक्रमों के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं के विषय में उनके अनुभवों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने निरंतर सीखते रहने के महत्व पर भी विशेष चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत में महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) श्री संजीव श्रीवास्तव ने मॉड्यूल पर संक्षिप्त जानकारी साझा करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र में इसके क्रियान्वयन की स्थिति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) श्री एस के पालो और प्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) सुश्री अवंती वचुला भी उपस्थित थे। एमटीआई सेल, रांची द्वारा संशोधित पदोन्नति नीति के तहत एडीसी से गुजरने वाले ई6 और ई7 ग्रेड के चयनित अधिकारियों के लिए हार्वर्ड मैनेज मेंटर (एचएमएम) ई-लर्निंग मॉड्यूल लाइसेंस खरीदे गए हैं।
कुल 131 अधिकारियों को एचएमएम लाइसेंस प्रदान किए गए एवं उन्हें पोर्टल से न्यूनतम 12 मॉड्यूल पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। लक्षित 12 मॉड्यूल को पूरा करने वाले पहले 15 शिक्षार्थी अधिकारियों की पहचान की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें एवं साथ ही अन्य समस्त शिक्षार्थी अधिकारियों को इन पाठ्यक्रमों का पूरा लाभ लेने और पाठ्यक्रमों को समय पर पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
————————–
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)