- Home
- Chhattisgarh
- रायपुर महापौर ढेबर के एसएसपी को खुलेआम धमकाने के घृणित कृत्य पर हो कड़ी कार्रवाई – रिकेश सेन, कहा – “संविधान और कानून सर्वोपरि है, यह सबक कांग्रेसियों को सिखाना होगा”
रायपुर महापौर ढेबर के एसएसपी को खुलेआम धमकाने के घृणित कृत्य पर हो कड़ी कार्रवाई – रिकेश सेन, कहा – “संविधान और कानून सर्वोपरि है, यह सबक कांग्रेसियों को सिखाना होगा”
भिलाई नगर: रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक जनप्रतिनिधि होते हुए ढेबर को खुलेआम रायपुर एसएसपी को धमकी देना एक घृणित और निंदनीय कृत्य है।
रायपुर महापौर एजाज ढेबर द्वारा एसएसपी को एफआईआर शून्य न किए जाने पर उनका नाम लिख खुदकुशी करने की धमकी देना पूर्णतः आपराधिक है इसलिए पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए ताकि ऐसा दुस्साहस करने वालों को सबक मिल सके।
आपको बता दें कि महापौर एजाज ढेबर ने कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी संतोष सिंह से मुलाकात कर उन्हें धमकी दी थी कि अगर आप एफआईआर शून्य नहीं करेंगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। महापौर ने कहा कि वो एसएसपी का नाम चिट्ठी लिखकर आत्महत्या के लिए उन्हें जवाबदार ठहराने की बात कही थी। इस घटना का विडियो भी वायरल हुआ है। रायपुर महापौर एजाज ढेबर पर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कर्मियों से गाली गलौज और हाथापाई करने के खिलाफ हुई एफआईआर को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी संतोष सिंह से मिलने पहुंचे थे।
महापौर की इस धमकी पर संतोष सिंह ने जवाब में कहा कि कानून अपने हिसाब से काम करेगा। आपको क्या करना है यह आप डिसाइड करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान 25 हजार लोग मौजूद थे। अगर एफआईआर करना है, तो सभी पर की जाए या फिर एजाज ढेबर पर दर्ज एफआईआर को शून्य किया जाए। जवाब में एसएसपी ने कहा कि पुलिस जांच जारी है, जो लोग संलिप्त पाए जाएंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)