- Home
- Chhattisgarh
- हस्ताक्षर साहित्य समिति के तत्वावधान में पुस्तक विमोचन : कवि सम्मेलन : डॉ. शिरोमणी माथुर की तीन कृति का विमोचन
हस्ताक्षर साहित्य समिति के तत्वावधान में पुस्तक विमोचन : कवि सम्मेलन : डॉ. शिरोमणी माथुर की तीन कृति का विमोचन

छत्तीसगढ़ आसपास [दल्ली राजहरा] :

साहित्यिक संस्था ‘हस्ताक्षर साहित्य समिति’ के तत्वावधान में विगत दिनों दल्लीराजहरा के माथुर सिनेप्लेक्स में दो सत्रों में पुस्तक विमोचन और कवि
सम्मेलन का आयोजन किया गया.
अतिथि थे-
मुंबई से आए साहित्यकार इंद्र बहादुर सिंह, उर्दू अकादमी छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष इदरीश गाँधी, साहित्यकार विनय कुमार पाठक, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय शायर डॉ. रौनक जमाल, समाजसेवी व साहित्यिक चिंतक कैलाश बरमेचा जैन,
साहित्यकार दादूलाल सोनी, मोहन प्रसाद चतुर्वेदी एवं अध्यक्षता की ‘हस्ताक्षर साहित्य समिति’ के अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने.
इस अवसर पर डॉ. शिरोमणी माथुर द्वारा रचित तीन पुस्तकों का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया.

दूसरे सत्र में उपस्थित रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ किया गया. रात्रि में ‘छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ’ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम शहीदों के नाम की प्रस्तुति में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई.
इस अवसर पर नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, नगर पालिक के पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, काशी निषाद, अनेक पत्रकार, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

👉 कैलाश बरमेचा जैन को सम्मानित करते हुए…

👉 डॉ. रौनक जमाल उद्बोधन देते हुए…

👉 डॉ. रौनक जमाल कृति भेंट करते हुए…

👉 सम्मान
आयोजक व संचालन समाज सेवी आशुतोष माथुर ने किया.
[ रपट व प्रस्तुति : कैलाश बरमेचा जैन ]
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)