- Home
- Chhattisgarh
- आज दोपहर 3.30 बजे ‘ महात्मा गॉंधी कला मंदिर’ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पत्रकार व लेखक विश्वेश ठाकरे को 24वें ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित करेंगे
आज दोपहर 3.30 बजे ‘ महात्मा गॉंधी कला मंदिर’ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पत्रकार व लेखक विश्वेश ठाकरे को 24वें ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित करेंगे

छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई-दुर्ग] :

डॉ. विश्वेश ठाकरे
वसुंधरा सम्मान समारोह 14 अगस्त को
लोकजागरण के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान बुधवार 14 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार सिविक सेंटर भिलाई में प्रदान किया जाएगा | उपरोक्त जानकारी देते हुए वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, निर्णायक समिति के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध, बी.एस.पी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पत्रकार/लेखक डॉ. विश्वेश ठाकरे को 24 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे | सम्मान समारोह की अध्यक्षता सुविख्यात लेखक,बख्शी सृजन पीठ के पूर्व अध्यक्ष सतीश जायसवाल करेंगे | समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ राजनीतिक प्रदीप चौबे एवं पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे |
कीर्ति शेष देवी प्रसाद चौबे की 48वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में ख्यातिलब्ध पत्रकार / संपादक प्रकाश दुबे एवं डॉ. हिमांशु द्विवेदी “राजनीतिक पत्रकारिता के मायने” विषय पर समारोह के को संबोधित करेंगे | भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक पवन कुमार समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे | संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित इस समारोह में रचना और विचार की मासिक पत्रिका कृति बहुमत, लोकजागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा के विशेषांको एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के विशेष फोल्डर का लोकार्पण भी किया जाएगा | समारोह में प्रदेश के प्रतिष्ठित पत्रकारों, साहित्यकारों के साथ-साथ भिलाई-दुर्ग के प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है |
ये जानकारी ‘वसुंधरा सम्मान’ आयोजन समिति के सचिव मुमताज ने दी.
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)