- Home
- Chhattisgarh
- साहित्यिक आयोजन : स्मृति शेष यशस्वी गीतकार पं.दानेश्वर शर्मा की स्मृति में सामाजिक संस्था ‘अच्छे लोग’ एवं ‘स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित’ द्वारा संयुक्त आयोजन : डॉ.प्रशांत कानस्कर के गीत संग्रह ‘गाँव चले हम’ का विमोचन : डॉ. मणिलेखा शुक्ला, शाहना कुरैशी, ए. अनुराधा और बी. पोलम्मा को ‘अच्छे लोग’ अलंकरण : पं. दानेश्वर शर्मा की साहित्यिक यात्रा पर सिंहावलोकन-सीमा शर्मा और पुस्तक चर्चा
साहित्यिक आयोजन : स्मृति शेष यशस्वी गीतकार पं.दानेश्वर शर्मा की स्मृति में सामाजिक संस्था ‘अच्छे लोग’ एवं ‘स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित’ द्वारा संयुक्त आयोजन : डॉ.प्रशांत कानस्कर के गीत संग्रह ‘गाँव चले हम’ का विमोचन : डॉ. मणिलेखा शुक्ला, शाहना कुरैशी, ए. अनुराधा और बी. पोलम्मा को ‘अच्छे लोग’ अलंकरण : पं. दानेश्वर शर्मा की साहित्यिक यात्रा पर सिंहावलोकन-सीमा शर्मा और पुस्तक चर्चा

छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई-दुर्ग] :
25 अगस्त 2024 को दोपहर 3.00 बजे ‘स्वामी विवेकानंद सभागार’ स्मृति नगर में सामाजिक संस्था ‘अच्छे लोग’ एवं ‘स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित’ के संयुक्त आयोजन में स्मृति शेष यशस्वी गीतकार पं. दानेश्वर शर्मा की स्मृति में गीतकार डॉ. प्रशांत कानस्कर के गीत संग्रह ‘गाँव चले हम’ का विमोचन, संग्रह पर चर्चा, 2024 का ‘अच्छे लोग’ अलंकरण डॉ. मणिलेखा शुक्ला, श्रीमती शाहना कुरैशी, सुश्री ए. अनुराधा और श्रीमती बी. पोलम्मा को प्रदान किया जायेगा. पं. दानेश्वर शर्मा की साहित्यिक यात्रा एवं अवदान पर सिंहावलोकन, आकाशवाणी उद्घोषिका श्रीमती सीमा शर्मा का होगा.
इस आयोजन में ‘छत्तीसगढ़ राष्ट्र भाषा प्रचार समिति’ के अध्यक्ष, ‘सद्भावना दर्पण’ के संपादक,वरिष्ठ गीतकार, व्यंग्यकार व राष्ट्रीय लेखक गिरीश पंकज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के अध्यक्ष एवं ‘छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ’ अध्यक्ष मंडल के सदस्य,प्रसिद्ध कवि व व्यंग्यकार रवि श्रीवास्तव समारोह के अध्यक्ष होंगे और विशेष अतिथि ‘दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति’ की अध्यक्ष व लेखिका सरला शर्मा होंगी.
डॉ. प्रशांत कानस्कर की कृति ‘गाँव चले हम’ का विमोचन के पश्चात कृति पर वक्ता होंगे- डॉ. हंसा शुक्ला, डॉ. डीपी देशमुख, विद्या गुप्ता, संतोष झांझी, गुलबीर सिंह भाटिया और डॉ. बलदाऊ राम साहू.
इस साहित्यिक आयोजन का संचालन, कवियित्री व कुशल मंच संचालिका शुचि भवि करेंगी.
🙏
आप सादर आमंत्रित हैं
ये जानकारी ‘अच्छे लोग’ के संयोजक, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पत्रकार व गीतकार डॉ. प्रशांत कानस्कर और ‘स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित’ के अध्यक्ष व ओज के कवि राजीव चौबे ने दी.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)