- Home
- Chhattisgarh
- विमोचन व सम्मान : बाल लेखक कमलेश चंद्राकर की बाल कविताओं की 4थी संग्रह ‘स्कूल के दिन आए फिर’ का विमोचन एवं चर्चा
विमोचन व सम्मान : बाल लेखक कमलेश चंद्राकर की बाल कविताओं की 4थी संग्रह ‘स्कूल के दिन आए फिर’ का विमोचन एवं चर्चा

हिन्दी के सुप्रसिध्द बाल साहित्यकार कमलेश चंद्राकर की बाल कविताओं की चौथी किताब ‘स्कूल के दिन आए फिर‘ का विमोचन 24 अगस्त को भिलाई होटल में होगा। इण्डियन काफी हाउस भिलाई होटल सिविक सेन्टर के हाल में यह गरिमापूर्ण आयोजन 3 बजे दोपहर को होगा। कमलेश चंद्राकर छत्तीसगढ़ के महान बाल साहित्यकार नारायणलाल परमार की परंपरा के कवि हैं। अब तक उनके तीन संग्रह क्रमसः दादी अम्मा गई किधर, सारी दुनिया एक तरफ तथा सारा जहां हमारा है प्रकाशित चर्चित हो चुके हैं। यह चौथा संग्रह ‘स्कूल के दिन फिर आए,‘ है। रमेश नैयर जी और राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा का आशीष भी कमलेश के नए संग्रह में प्रकाशित है। आशीष गुलबीर भाटिया लिखित अभिमत तथा डॉ. परदेशीराम वर्मा द्वारा लिखित बाल कविताओं पर आलेख भी है।
संग्रह में कुल 19 बाल कविताएॅं हैं जिस पर दिलीप शर्मा के चित्र हैं। सुन्दर चित्रों से सज्जित संग्रह के पृष्ठों की आकर्षक डिजाइनिग श्री हरि डिजाइन ने की है। सर्वप्रिय प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि चर्चित जीवनी लेखक बिलासपुर के द्वारिका प्रसाद अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिध्द साहित्यकार गिरीश पंकज होंगे। अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष जी. आर. राना, गुलबीर सिंह भाटिया एवं डॉ. परदेशीराम वर्मा विशेष अतिथि होंगे। कार्य में पुस्तक पर चर्चा होगा।
दूरदर्शन रायपुर के कृषिदर्शन कार्यक्रम संचालक महेश वर्मा कार्यक्रम संचालन करेंगे। डॉ. सुधीर शर्मा आयोजकीय वक्तव्य देंगे। इस अवसर पर कमलेश चंद्राकर को आगासदिया तथा वैभव प्रकाशन की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
🙏
आप सादर आमंत्रित हैं
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)