- Home
- Chhattisgarh
- ‘अगासदिया’ के 100 वें अंक का लोकार्पण छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया : इस अवसर पर ‘अगासदिया’ के संपादक डॉ. परदेशीराम वर्मा भी उपस्थित थे
‘अगासदिया’ के 100 वें अंक का लोकार्पण छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया : इस अवसर पर ‘अगासदिया’ के संपादक डॉ. परदेशीराम वर्मा भी उपस्थित थे

👉 डॉ. रमन सिंह और ‘अगासदिया’ संपादकीय मंडल के सदस्य
छत्तीसगढ़ आसपास [रायपुर] :
लोक-जीवन, साहित्य और संस्कृति की त्रिमासिक पत्रिका ‘अगासदिया’ के 100वें अंक का लोकार्पण छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विगत दिनों विधानसभा निवास में किया. इस अवसर पर ‘अगास दिया’ के संपादक डॉ. परदेशीराम वर्मा, लेखक बद्रीप्रसाद पारकर और प्रदीप पारकर उपस्थित थे.
डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकमंच एवं रचनाशीलता का मंच है ‘अगासदिया’.अवकाश के समय डॉ. परदेशीराम वर्मा की रचनाओं एवं ‘अगासदिया’ को पढ़ने का लाभ मैंने लिया है, मेरी हार्दिक शुभकामनाएं है कि पत्रिका ने लगातार चलकर 100 वें अंक का मुकाम प्राप्त किया है जो प्रशंसनीय है. डॉ. परदेशीराम वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए बोले कि डॉ. रमन सिंह ने सदैव संरक्षण व प्रोत्साहन दिया ‘अगासदिया’ को.
डॉ. परदेशीराम वर्मा ने 100वें अंक के संपादकीय में लिखा है-
1999 में ‘अगासदिया’ संस्था का गठन हुआ. पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के महाकवि पवन दीवान के मार्गदर्शन में 2008 से ‘ अगासदिया’ पत्रिका का प्रथम अंक निकला. और 100वां आप सबके सहयोग से आप के हाथों में है.
‘अगासदिया’ का 100 अंक संसार के महान कलमकार मुंशी प्रेमचंद को समर्पित किया गया है. पत्रिका के सह संपादक रमेश वर्मा, विवेक वर्मा, स्मिता वर्मा और सहयोगी महेश वर्मा, राजेंद्र साहू, नारायण चंद्राकर एवं अशोक आकाश हैं. विशेष संपादकीय सहयोगी में दिनेश चौहान हैं.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)