- Home
- Chhattisgarh
- Devendra Yadav की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, BJP सरकार पर ऐसे किया वार
Devendra Yadav की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, BJP सरकार पर ऐसे किया वार

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कार्यकर्ताओं की कुछ दिन पहले गिरफ्तारी के विरोध में 24 अगस्त, शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा द्वारा स्थानीय गांधी चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया गया. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बालोदा बाजार में आगजनी की घटना को लेकर प्रदेश सरकार ने जो कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की है, वह गैरकानूनी है.
अपनी गलती छिपा रही है भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपा सरकार बालोदा बाजार आगजनी मामले में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जानबूझकर बिना किसी सबूत के कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. सरकार ऐसा कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. जबकि, पूरी घटना प्रदेश सरकार के असंवेदनशील रवैया अपनाने और इंटेलीजेंस फेलियर के कारण हुई है.
प्रदर्शन को बढ़ाएगी पार्टी
विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पहले दिन से अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है. कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इस आंदोलन को ओर उग्र करेगी और हो सके तो जेल भरो आंदोलन भी करेगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)