- Home
- Chhattisgarh
- संस्कृति विभाग और साँईनाथ फाउंडेशन की तरफ से आयोजित ‘जश्न-ए-जबाँ’ कार्यक्रम में ‘कलम की खोज’ प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में ओज के कवि ओमवीर करन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ
संस्कृति विभाग और साँईनाथ फाउंडेशन की तरफ से आयोजित ‘जश्न-ए-जबाँ’ कार्यक्रम में ‘कलम की खोज’ प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में ओज के कवि ओमवीर करन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई] :
संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ और साईनाथ फाउंडेशन की तरफ से जश्न -ए -जबां का आयोजन आर. के. पैलेस मुंगेली में 24 एवं 25 अगस्त को किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें से एक कलमकार की खोज 2024(वरिष्ठ एवं कनिष्ठ )का ग्रेंड फिनाले 24 अगस्त को हुआ
जिसमें वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान दुर्ग भिलाई के ओमवीर करन को तथा कनिष्ठ वर्ग में भी प्रथम स्थान दुर्ग भिलाई के अनिल राय को प्राप्त हुआ. दूसरा और तीसरे स्थान वरिष्ठ वर्ग में राकेश गुप्त और रबिबाला ठाकुर का चयन हुआ तथा कनिष्ठ वर्ग में दूसरा और तीसरा स्थान नूपुर कुमार साहू और मुकुंद माधव सिंह को मिला दोनों वर्ग के ग्रेंड फिनाले के निर्णायक अजय ताम्रकार व प्रशांत शर्मा जी थे गेंड फिनाले के दोनों वर्गों के लिए सेकड़ों प्रतिभागियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम द्वारा कविता प्रस्तुति की प्रविष्ठियां भेजी गई जिनमें निर्णायक गणों द्वारा दोनों वर्गों से 5,5 लोगों चयन ग्रेंड फिनाले के लिए हुआ कनिष्ठ वर्ग में दुर्ग के अनिल रॉय और कुमकुम जैन और दुर्ग के ही ताराचंद शर्मा व ओमवीर का चयन ग्रेंड फिनाले के लिए वरिष्ठ वर्ग में हुआ सभी ग्रेंड फिनाले में चयनित 10 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

👉 कवि ओमवीर करन प्रथम पुरुस्कार ग्रहण करते हुए…
कलम की खोज में ओमवीर करन को प्रथम पुरुस्कार प्राप्त होने पर ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’, ‘साहित्य सृजन परिषद्’ और ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ परिवार ने बधाई दी है.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)