- Home
- Chhattisgarh
- कांग्रेस : राष्ट्रीय ‘एआईसीसी’ टीम में भिलाईनगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया : देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी सचिव बनाया गया
कांग्रेस : राष्ट्रीय ‘एआईसीसी’ टीम में भिलाईनगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया : देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी सचिव बनाया गया
छत्तीसगढ़ आसपास [रायपुर] :
कांग्रेस के राष्ट्रीय टीम ‘एआईसी सी’ में 67 सचिव एवं 8 संयुक्त सचिव की नियुक्ति की गई है.
छत्तीसगढ़ से भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव को ‘एआईसी सी’ टीम में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. उन्हें बिहार का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है. देवेंद्र यादव इस समय छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार अग्निकांड के मामले में जेल में बंद हैं.
छत्तीसगढ़ के दोनों प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का और चंदन यादव को हटाकर मेघालय की सजारिता लैतफ्लांग और तेलंगाना के पूर्व विधायक संपत कुमार को नए सचिव बनाया गया. असम के प्रभारी सचिव रायपुर {पश्चिम} के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पदमुक्त कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ‘एआईसीसी’ की नई सूची में शामिल हैं. राजेश तिवारी कई वर्षों से उत्तरप्रदेश में प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में राजेश तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निकटस्थ माने जाते हैं. कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं.

०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)