- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : देश और छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध कथाकारा व हिंदी साहित्य में पहली उपन्यास रचियता उर्मिला शुक्ल को ‘अखिल भारतीय शिक्षाविद् पृथ्वीनाथ भान सम्मान-2023’ से सम्मानित किया गया







सम्मान : देश और छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध कथाकारा व हिंदी साहित्य में पहली उपन्यास रचियता उर्मिला शुक्ल को ‘अखिल भारतीय शिक्षाविद् पृथ्वीनाथ भान सम्मान-2023’ से सम्मानित किया गया
सम्मान प्राप्त करते हुए उर्मिला शुक्ल
छत्तीसगढ़ आसपास [रायपुर] :
देश और छत्तीसगढ़ की जानी मानी कथाकार, हिंदी साहित्य में पहली उपन्यास त्रयी रचने वाली उर्मिला शुक्ल को अखिल भारतीय शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इन्हें यह पुरस्कार इनके बहु चर्चित उपन्यास ‘ बिन ड्योढ़ी का घर ‘ के लिए कथाकार ममता कालिया, नीलिमा टिक्कू और दुर्गा प्रसाद अग्रवाल द्वारा गरिमा पूर्ण आयोजन में प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह जयपुर और देश की जानी मानी संस्था साहित्य समर्था द्वारा आयोजित किया गया।
अवध, छतीसगढ़ के जन जीवन और बस्तर के वनवासी जीवन और उसकी समस्याओं पर आधारित यह उपन्यास अपने प्रकाशन के 4 साल बाद भी चर्चा में बना हुआ है। इस उपन्यास को अखिल भारतीय सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, अखिल भारतीय अमलतास सम्मान भी मिल चुका है।
‘बिन ड्योढ़ी का घर ‘ 2020 में प्रकाशित यह उपन्यास त्रयी का पहला उपन्यास है। इसके बाद बिन ड्योढ़ी का घर -भाग दो 2022, बिन ड्योढ़ी का घर- भाग तीन 2024 में प्रकाशित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि हिंदी उपन्यास साहित्य को पहली त्रयी छत्तीसगढ़ की माटी और उसके जनजीवन पर लिखी गयी।
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)


















ब्रेकिंग न्यूज़
कविता
कहानी
लेख
राजनीति न्यूज़