- Home
- Chhattisgarh
- ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में आयोजित ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-55’ : इस सप्ताह आड्डा-55 में शामिल हुए- स्मृति दत्ता, समरेंद्र विश्वास, दुलाल समाद्दार, प्रकाशचंद्र मण्डल, बृजेश मलिक, बीरेंद्रनाथ सरकार , पं. वासुदेव भट्टाचार्य और प्रदीप भट्टाचार्य
‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में आयोजित ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-55’ : इस सप्ताह आड्डा-55 में शामिल हुए- स्मृति दत्ता, समरेंद्र विश्वास, दुलाल समाद्दार, प्रकाशचंद्र मण्डल, बृजेश मलिक, बीरेंद्रनाथ सरकार , पं. वासुदेव भट्टाचार्य और प्रदीप भट्टाचार्य

👉 [बाएँ से] प्रदीप भट्टाचार्य, बीरेंद्रनाथ सरकार, बृजेश मलिक, दुलाल समाद्दार, प्रकाशचंद्र मण्डल, स्मृति दत्ता और पं. वासुदेव भट्टाचार्य
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [इंडियन कॉफी हाउस, भिलाई निवास]

👉 [बाएँ से] प्रदीप भट्टाचार्य, बीरेंद्रनाथ सरकार, बृजेश मलिक, प्रकाशचंद्र मण्डल, स्मृति दत्ता, पं. वासुदेव भट्टाचार्य और समरेंद्र विश्वास
‘बंगीय साहित्य संस्था’ बांग्ला भाषा, संस्कृति एवं साहित्यिक संगोष्ठी को लेकर,इस्पात नगरी भिलाई में विगत 65 वर्षों से संचालित है. इस संस्था की नींव बांग्ला के सुप्रसिद्ध लेखक स्व. शिबव्रत देवानजी ने की थी. इस संस्था के माध्यम से प्रति सप्ताह ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार- विमर्श आड्डा’ एक महत्त्वपूर्ण बैठक है.
इस सप्ताह ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-55’ मेें शामिल हुए-
* ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की उप सभापति व बांग्ला की सुप्रसिद्ध लेखिका श्रीमती स्मृति दत्ता
* बांग्ला लिटिल मेंगजीन ‘मध्य बलय’ के संपादक व कवि दुलाल समाद्दार
* बांग्ला के चर्चित कवि समरेंद्र विश्वास
* ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के उपसचिव व कवि नाट्यकार प्रकाशचंद्र मण्डल
* राष्ट्रवादी कवि बृजेश मलिक
* कवि बीरेंद्रनाथ सरकार
* कवि पं. वासुदेव भट्टाचार्य
* कवि प्रदीप भट्टाचार्य
प्रारंभ में प्रदीप भट्टाचार्य ने ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के सौजन्य से आयोजित ‘खुकु दुलाल समाद्दार मेमोरियल फाउंडेशन’ द्वारा विगत 15 सितम्बर को राष्ट्रीय कविता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन के निर्देशक व संयोजक दुलाल समाद्दार को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन से हम बांग्ला संस्कृति को बचाए रख सकते हैं, इसके लिए फाउंडेशन की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. ‘खुकु समाद्दार मेमोरियल अवार्ड-2024’ में राष्ट्रीय स्तर पर कविता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और 5 सांत्वना पुरुस्कार दिया गया. देशभर से आए रचनाकारों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, भिलाई-दुर्ग से 50 से अधिक कवियों ने अपनी-अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया. कवि सम्मेलन का कुशल संचालन प्रकाशचंद्र मण्डल ने किया था.
आज के ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-55’ में सभी उपस्थित कवियों ने बांग्ला में कविता का पाठ किए. बैठक की अध्यक्षता स्मृति दत्ता, संचालन प्रकाशचंद्र मण्डल और आभार व्यक्त बृजेश मलिक ने किया.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)