- Home
- Chhattisgarh
- पॉलीथीन की रोकथाम के लिए एक सार्थक गीत की संरचना की है ध्वनि संस्कार के संचालक मंजीत अदब : जरूर सुने…
पॉलीथीन की रोकथाम के लिए एक सार्थक गीत की संरचना की है ध्वनि संस्कार के संचालक मंजीत अदब : जरूर सुने…

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
एक स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना अनिवार्य होता है , जिस प्रकृति ने हमें बहुमूल्य जीवन दिया है उसके एवज में स्वच्छ पर्यावरण प्रकृति को दिया जाने वाला सर्वोत्म उपहार हो सकता है किंतु इसके बिल्कुल विपरीत इंसान ने केवल अपनी सुविधाओं के लिए पर्यावरण को इतना प्रदूषित कर दिया है कि स्वच्छ वातावरण एक कल्पना मात्र लगता है ऐसा ही एक भयानक प्रदूषण है प्लास्टिक का प्रदूषण जिसने पूरी पृथ्वी को अपनी चपेट में ले लिया है जल थल वायु हर जगह ये प्लास्टिक पसर चुका है सरकारी गैर सरकारी कई प्रयासों के बावजूद ये समस्या एक अटल रूप ले चुकी है और अब व्यक्तिगत रूप से इसकी रोकथाम को उपाय करना ऊंट के मुंह राई समान है फिर भी सांस्कृतिक विधाओं को समर्पित संगीत संगति संस्थान ध्वनि संस्कार के संचालक मंजीत अदब वैशाली नगर भिलाई ने छत्तीसगढ़ आस पास न्यूज संवादाता को बताया कि पॉलीथिन की रोकथाम हेतु एक बहुत ही सार्थक गीत की रचना की है जिसे उन्होंने स्वयं ही संगीतबद्घ किया है और उनके छात्रों ने इसे गाया है उनकी ये इच्छा है कि छत्तीसगढ़ आस पास न्यूज चैनल एंड वेब साइट पोर्टल न्यूज चैनल एंड यू ट्यूब में प्रकाशित हो और लोग अधिक से अधिक इस गीत को सुने व अमल में लाएं । यू ट्यूब पर ये गीत सुना जा सकता है जिसका लिंक दिया गया है.
• रिपोर्ट : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)