- Home
- Chhattisgarh
- कृति भेंट : कृतिकार प्रकाशचंद्र मण्डल ने अपनी काव्य संग्रह ‘शब्दों की खोज में’ की प्रति ‘कृति बहुमत’ के संपादक विनोद मिश्र को भेंट किया, इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य भी उपस्थित थे.
कृति भेंट : कृतिकार प्रकाशचंद्र मण्डल ने अपनी काव्य संग्रह ‘शब्दों की खोज में’ की प्रति ‘कृति बहुमत’ के संपादक विनोद मिश्र को भेंट किया, इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य भी उपस्थित थे.

☝ {चित्र-1} • प्रकाशचंद्र मण्डल के साथ विनोद मिश्र
☝ {चित्र-2} • प्रदीप भट्टाचार्य और विनोद मिश्र
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
विगत दिनों बांग्ला-हिंदी के कवि प्रकाशचंद्र मण्डल और ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य ने ‘कृति बहुमत’ के संपादक विनोद मिश्र से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की. इस आत्मीय मुलाकात में साहित्यिक विचार-विमर्श हुआ. कवि प्रकाशचंद्र मण्डल ने हिंदी काव्य संग्रह ‘शब्दों की खोज में’ की प्रति उन्हें भेंट की. प्रदीप भट्टाचार्य ने प्रकाशचंद्र मण्डल की साहित्यिक यात्रा वृतांत विनोद मिश्र को बताते हुए कहा कि – प्रकाशजी की अब तक 3 बांग्ला और 1 हिंदी कविता संग्रह आ चुकी है.
प्रकाशचंद्र मण्डल की पूर्व में प्रकाशित बांग्ला काव्य कृति है-
• तुमि ऐले ताई
• एक फॉलि रोद्दुर
• आमाके उन्मुक्त कॉरो
और हिंदी काव्य कृति है –
• शब्दों की खोज में
आने वाली काव्य कृति है • कखोन जे कोन कॉथा कविता होय जाए {बांग्ला} और • फिर भी चलना होगा {हिंदी}
विनोद मिश्र ने प्रकाशजी के निरंतर साहित्यिक सृजन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आप यूँ सतत लेखन जारी रखें. बधाई.
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)