- Home
- Chhattisgarh
- आत्मीय मुलाकात : अमेरिका निवासी एवं ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की शुभ चिंतक, साइंस लेखिका रूपल जैन पिछले दिनों अपने नौनिहाल छत्तीसगढ़ के भिलाई प्रवास पर थीं. रूपल जैन के विशेष आग्रह पर ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य से मुलाकात हुई
आत्मीय मुलाकात : अमेरिका निवासी एवं ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की शुभ चिंतक, साइंस लेखिका रूपल जैन पिछले दिनों अपने नौनिहाल छत्तीसगढ़ के भिलाई प्रवास पर थीं. रूपल जैन के विशेष आग्रह पर ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य से मुलाकात हुई

• रूपल जैन अपने पति के साथ ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी रूपल जैन की रुचि लेखन में है. रूपल की पूरी शिक्षा देहली पब्लिक स्कूल भिलाई में हुई, उसके बाद बीआईटी से बीटेक करने के बाद रूपल अमेरिका चली गई. बीते साल रूपल की अमेरिका में ही जॉब कर रहे युवक से शादी हुई, उनके मिस्टर भी जैन परिवार से हैं.
रूपल जैन, निरंतर लेखन में सक्रिय है. ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ पत्रिका में उनसे एक साक्षात्कार भी पत्रिका के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य से ली गई प्रकाशित हुई थी. बीते दिनों रूपल अपने पति के साथ भिलाई प्रवास पर आई और मुझसे [प्रदीप भट्टाचार्य] मिलने की इच्छा जाहिर की और मेरी आत्मीय मुलाकात हुई. रूपल ने मेरा परिचय उनके पति से करवाया. 15 मिनट के इस आत्मीय मुलाकात में हमने लेखन और पत्रकारिता के विषयों को लेकर चर्चा की. मेरी खुशी रूपल से मिलकर और दुगनी हो गई कि ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को हृदय से चाहने वाला कोई अपना अमेरिका में भी है.

• रूपल जैन के माता- पिता भिलाई में हैं. एक यादगार मुलाकात में प्रदीप भट्टाचार्य के साथ, रूपल जैन का परिवार
▪️ • ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के सितम्बर- 2023 [अंक-186] में प्रकाशित रूपल जैन से बातचीत के आधार पर अंग्रेजी और हिंदी में प्रकाशित लेख-





००००० ००००० ०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)