- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ भट्टाचार्य ने आम जनमानस से अपील की है कि – स्वच्छता सर्वेक्षण में ‘भिलाई’ शहर को देश में पहले पायदान पर लाने के लिए आप भी अपना सहयोग करें
भिलाई नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ भट्टाचार्य ने आम जनमानस से अपील की है कि – स्वच्छता सर्वेक्षण में ‘भिलाई’ शहर को देश में पहले पायदान पर लाने के लिए आप भी अपना सहयोग करें

👉 • समाजसेवी अमिताभ भट्टाचार्य
भिलाई साफ-सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है। स्वच्छता जरूरी है क्योंकि साफ-सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता, सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।
महात्मा गांधी ने कहा था- ‘स्वच्छता ही सेवा है। हमारे देश के लिए, हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
स्वस्थ रहने और शांति से जीवन जीने का अच्छा गुण है। इसके लिए घर के बड़े-बुजुर्गों को और माता-पिता और को अपने बच्चों में इस आदत को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि वे अपने आसपास स्वच्छता के महत्व को समझें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145वीं जयंती पर चलाया गया एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह अभियान नई दिल्ली के राजघाट से शुरू किया गया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है और भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कई योजनाएं शामिल की गई है, जिसमें ग्रामीणों के घरों में शौचालाय निर्माण प्रमुख हैं, जिससे लोग आस पास की स्वच्छता का महत्व समझेंगे और वातावरण को स्वच्छ रखेंगे।
प्लास्टिक बंद और वृक्षारोपण- प्लास्टिक मानव जीवन में लगातार जहर घोल रहा है। मानव सुबह से लेकर शाम तक प्लास्टिक का उपयोग करता है। जिसे मानव वरदान की तरह समझता है दरअसल वह पर्यावरण, पशु और हम सभी के लिए बहुत घातक है। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ही आवश्यक है। अत: प्लास्टिक बंद का आह्वान कर कई कड़े कानून बनाए गए। यह भी स्वच्छता के प्रति एक अच्छा सराहनीय कदम है। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
* गंदगी से कई तरह की बीमारियां पैदा होती है जो मानव के विकास में बाधा डालती है। अत: स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छता को अपना कर ही हम बीमारियों को खत्म कर सकते हैं। हमें अपने घर के अलावा आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
* स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हमें इधर-उधर कचरा नहीं फेंकना चाहिए। कचरा में सूखे ब गिले कचरे को घरों व संस्थान से ही पृथक कर हमेशा कूड़ेदान में ही अलग अलग कर रखना चाहिए। और नगर निगम के स्वक्षता कर्मियों को ही देना चाहिए,कहा भी गया है स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। अत: स्वच्छता को अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं। बेहतर साफ-सफाई से ही भारत के शहरों को आदर्श बनाया जा सकता है। अत: स्वच्छता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। और सुंदर भिलाई शहर को पुरे भारत में स्वक्षता में अव्वल लाए!
• संपर्क-
• 91098 33227
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)