- Home
- Chhattisgarh
- कोलकाता : बांग्ला भाषा में प्रकाशित पुस्तक मेला में सुप्रसिद्ध बांग्ला कवि पल्लव चटर्जी के कृति ‘अक्षर आलापन’ का विमोचन हुआ
कोलकाता : बांग्ला भाषा में प्रकाशित पुस्तक मेला में सुप्रसिद्ध बांग्ला कवि पल्लव चटर्जी के कृति ‘अक्षर आलापन’ का विमोचन हुआ

👉 • ‘अक्षर आलापन’ का विमोचन करते हुए अतिथि और [बाएँ] में हैं कवि पल्लव चटर्जी
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ साहित्यिक न्यूज़

विगत दिनों छत्तीसगढ़ भिलाई के चर्चित बांग्ला कवि पल्लव चटर्जी रचित कृति ‘अक्षर आलापन’ का विमोचन साहित्यकार सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. नजरुल इस्लाम और कवि प्रदीप बसु के कर कमलों द्वारा किया गया. उन्मो चन का आयोजन कोलकाता के पुस्तक मेले के निखिल भारतीय बंग सम्मेलन के स्टॉल नं. 417 में सम्पन्न हुआ.
कवि पल्लव चटर्जी रचित कृति का मुख्यअतिथि डॉ. नजरुल इस्लाम और अध्यक्षता कर रहे प्रदीप बसु ने कृतिकार द्वारा रचित रचनाओं को सराहा. पल्लव चटर्जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रहकर मेरे बांग्ला कृति देश को समर्पित करते हुए मुझे अत्यन्त खुशी हो रही है. मुझे विश्वास है कि सुधि साहित्य जन मेरे इस कृति को पढ़कर, प्रतिक्रिया से अवगत कारायेंगे.
विमोचन के अवसर पर ‘मध्यबलय’ के संपादक व बांग्ला के लब्धप्रतिष्ठित कवि दुलाल समाद्दार, कवि प्रकाशचंद्र मण्डल, साहित्यकार कवि बादल सरकार, माणिक मांझी, सुकुमार रूज, श्रीमती बिथी ब्राह्म, विभाष दास, प्रणवेश दास और प्रकाशक विमल मैती विशेष रूप से उपस्थित हुए.

👉 • कवि पल्लव चटर्जी विमोचन के पश्चात उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)