- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र : वॉलीबॉल, हॉकी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बीएसपी टीम चयन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन
भिलाई इस्पात संयंत्र : वॉलीबॉल, हॉकी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बीएसपी टीम चयन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा वालीबॉल, हॉकी तथा बैडमिंटन प्रतियोागिता में भाग लेने हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कर्मचारी तथा भिलाई परिधीय क्षेत्र के खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग लेकर अंतर इस्पात संयंत्र वालीबॉल, हॉकी तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीएसपी टीम में चयनित हो सकते हैं। इन चयन स्पर्धाओं के प्रभारी उप प्रबंधक (क्री.सां. एवं ना.सु.) श्री अभिजीत भौमिक होंगे।
’सेल’ अंतर इस्पात संयंत्र (पुरूष) वालीबॉल प्रतियोगिता
दिनांक 25 से 28 फरवरी ’2025 तक आयोजित होने वाली ’सेल’ अंतर इस्पात संयंत्र (पुरूष) वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये चयन स्पर्धा का आयोजन वालीबॉल ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई में दिनांक 10 फरवरी 2025 को संध्याः 6ः30 बजे से किया जा रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित पुरूष कार्मिक खिलाड़ी जो इस चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे 10 फरवरी 2025 को संध्या 6ः00 बजे तक उपरोक्त वालीबॉल ग्राउंड में निम्न चयनकर्ताओं श्री दीपक मित्रा व श्री अजय कुमार सोनी के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र हॉकी प्रतियोगिता
राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 से 20 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए चयन स्पर्धा का आयोजन जयंती स्टेडियम, भिलाई में दिनांक 10 फरवरी 2025 को दोपहर 3ः00 बजे से किया गया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक व भिलाई परिधीय क्षेत्र के बेरोजगार युवा (बालक) खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 10 फरवरी 2025 को दोपहर 3ः00 बजे से पूर्व जयंती स्टेडियम, भिलाई में निम्न चयनकर्ताओं श्री डेनिस क्रिस्टी व श्री अजितेश मसीही के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
एसपीएसबी-ऑल इंडिया अंतर इस्पात संयंत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता
दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा दिनांक 03 से 05 मार्च 2025 तक आयोजित “एसपीएसबी” ऑल इंडिया अंतर इस्पात संयंत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेने के लिये चयन स्पर्धा का आयोजन इंडोर स्टेडियम, सिविक सेंटर, भिलाई में 11 फरवरी 2025 को संध्या 6ः00 बजे से किया जा रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित पुरूष कार्मिक खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 09 फरवरी 2025 तक निम्न चयनकर्ताओं श्री टी बुरिल व श्री प्रवीण उपाध्याय के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)