- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : भिलाई नगर विधा यक देवेंद्र यादव के नहीं रहने पर भी समर्थकों का उत्साह जबरदस्त : विधायक के जन्म दिन पर पूरे टाउनशिप को पाट दिया गया, उनके बधाई वाले पोस्टरों से : पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ







छत्तीसगढ़ : भिलाई नगर विधा यक देवेंद्र यादव के नहीं रहने पर भी समर्थकों का उत्साह जबरदस्त : विधायक के जन्म दिन पर पूरे टाउनशिप को पाट दिया गया, उनके बधाई वाले पोस्टरों से : पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
भिलाई [19 फरवरी 2025] : आज सेक्टर पांच एमएलए देवेन्द्र यादव के बंगले पर वो रौनक रही जो देवेन्द्र यादव के महापौर और उसके बाद दो दो बार विधायक बनने के बाद उनके जन्मदिन पर जोरदार रौनक हुआ करती थी। अपने लाडले विधायक को जन्मदिन की बधाई देने वालों का सुबह से ही देर रात तक तांता यहां लगा रहता था। गीत संगीत का कार्यक्रम, धूमघड़ाका, व आने वाले हजारों लोगों के लिए नास्ते से लेकर भोजन की व्यवस्था हुआ करती थी, लेकिन इस बार बलौदा बाजार कांड में रायपुर में जेल में बंद होने के कारण वे आज अपना जन्मदिन जनता के बीच नही मना सके। लोगों भी भारी निराशा रही। आज ये पहला अवसर था जब देवेन्द्र यादव के महापौर से विधायक बनने के बाद उनके बंगले पर उतनी रौनक नही थी, फिर भी लोग देवेन्द्र के बंगले गये उनकी माताजी, उनके बड़े भाई धर्मेन्द्र यादव से व उनकी धर्मपत्नी से मिले। उनको ढांढस बंधाये, सांत्वना दिलाये की जल्द वे जेल से रिहा लोंगे। देवेन्द्र के नही होने के बाद भी समर्थकों का उत्साह की कमी नही थी। उनके समर्थकों के साथ ही युवक कांग्रेस, एनएसयुआई व कांग्रेस से जुड़े लोग देवेन्द्र के जन्मदिन की बधाई वाले पोस्टर व होर्डिंग्स से पूरी तरह से सुमित पवार, एमआइसी मेंबर एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, लक्ष्मीपति राजू, पार्षद अमित मिश्रा, अभय सिंह, सौरभ शुक्ला, एनएसयूआइ के दुर्ग अध्यक्ष गुरलीन सिंह, पलास लिमेश, रौनक भाटिया,अनिमेश त्रिपाठी, सेक्टर दस के पार्षद अभय सोनी, कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी सौरभ शर्मा, व कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा, अफरोज खान मामू, अमन सोनी, पवनप्रीत सिंह, शुभम, दीपांशु वर्मा, समाजसेवी ट्रांस्पोर्टर अश्वनी देवानी बब्लू, अमन रेखी, सतनाम सिंह, एकांत साहू, गौरव साहू, श्रद्धा नवदुर्गोत्सव समिति सेक्टर 5 ने पाट दिये थे। पोस्टर व होर्डिंग्स देखने पर ऐसा नही लग रहा था कि देवेन्द्र यहां नही है। बड़ी संख्या में विधायक देवेन्द्र के समर्थक रायपुर जेल में पहुंचकर उनको वहां जन्मदिन की बधाई दिये। लोगों के लाडले युवा विधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन पर आज उनकी अनुपस्थिति में भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक, कांग्रेस के नेताओं ने साथ ही युवक कांग्रेस, एनएसयुआई के लोगों के अलावा कांग्रेस के पार्षदों, एमआईसी सदस्यों व जोन अध्यक्ष्यों ने कई जगह मंदिरों में हनुमान चालिसा का पाठ किये तो कई मंदिरों में अपने लाडले विधायक के लंबी उम्र, राजनैतिक जीवन के साथ ही बलौदाबाजार हिंसा कांड में जेल में बंद होने पर जल्द से जल्द उनकी रिहाई हो इसके लिए पूजा पाठ करने के साथ ही भगवान से प्रार्थना किये। आज प्रात: विधायक देवेन्द्र यादव की माताश्री के साथ ही उनकी पत्नी डॉ.श्रृतिका यादव एवं परिवार के लोग सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ किये एवं हनुमान चालिसा का पाठ कराया। इसके साथ ही बैकुण्ठधाम मंदिर में नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, जोन 1 के अध्यक्ष रामानंद मौर्य, पूर्व एमआईसी मेंबर जोहन सिन्हा सहित कई पार्षद व छाया पार्षद के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व देवेन्द्र यादव के समर्थकों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र के निगम के एमआईसी मेंबरों के साथ ही सभी कांग्रेसी पार्षदों व कांग्रेसियों ने कांग्रेसी नेता भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में मंदिरों में कहीं हनुमान चालिसा तो कही देवेन्द्र की स्वस्थ्य और दीर्घायु होने के साथ ही जल्द से जल्द जेल से रिहाई के लिए पूजा पाठ किये। उनके समर्थकों द्वारा दुर्ग के तितुरडीह के आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ देवेन्द्र के जन्मदिन का केक काटकर और उनको उपहार देकर मनाये।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)


















ब्रेकिंग न्यूज़
कविता
कहानी
लेख
राजनीति न्यूज़