- Home
- Chhattisgarh
- बांग्ला के लब्धप्रतिष्ठित कवि पल्लव चटर्जी के कृति ‘आलो आधार’ का विमोचन : विमोचन ‘बंगीय साहित्य संस्था’ द्वारा आयोजित ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ में किया गया
बांग्ला के लब्धप्रतिष्ठित कवि पल्लव चटर्जी के कृति ‘आलो आधार’ का विमोचन : विमोचन ‘बंगीय साहित्य संस्था’ द्वारा आयोजित ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ में किया गया

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
छत्तीसगढ़-भिलाई निवासी पल्लव चटर्जी बांग्ला के सुप्रसिद्ध कवि हैं. विगत दिनों ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में आयोजित ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ में पल्लव चटर्जी के चौथी कृति ‘आलो आधार’ का विमोचन संस्था के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया.

👉 ‘आलो आधार’ कृति का विमोचन : कवि पल्लव चटर्जी और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के वरिष्ठ सदस्य [बाएँ से] सोमाली शर्मा, स्मृति दत्त, पं. बासुदेव भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल, गोविंद पाल, बृजेश मल्लिक, वीरेंद्रनाथ सरकार, रविंद्रनाथ देबनाथ, पल्लव चटर्जी और दुलाल समाद्दार
‘आलो आधार’ कविता संग्रह ‘त्रिपुरा’ के स्रोत प्रकाशनी से प्रकाशित हुई है. इस संग्रह में 12 कविताएँ है. इस कृति के अलावा पल्लव चटर्जी के तीन बांग्ला संग्रह ‘आलोयफेरा’, ‘ स्मृति र बाँधो ने’ और मॉने-मने’ आ चुकी है. पल्लव चटर्जी ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि उनके प्रेरणा स्रोत ‘मध्यबलय’ के संस्थापक संपादक स्व. शिबव्रत देवानजी रहे, उन्होंने मुझे हमेशा लिखने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)