- Home
- Chhattisgarh
- विदाई समारोह : ‘इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड’ में बीएसपी संयंत्र से सेवानिर्वत संस्था के सदस्यों को दी गई विदाई : सदस्य कर्मियों को उनकी जमा राशि के साथ शॉल/श्रीफल देकर सम्मानित किया गया
विदाई समारोह : ‘इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड’ में बीएसपी संयंत्र से सेवानिर्वत संस्था के सदस्यों को दी गई विदाई : सदस्य कर्मियों को उनकी जमा राशि के साथ शॉल/श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान माह जनवरी-2025 या उसके पूर्व सेवानिवृत हुए भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों सह संस्था के सदस्यों को भावभीनी विदाई दी गई।
सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने इन सदस्य कर्मियों को शाल/श्रीफल और उनकी जमा पूंजी का चेक देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि सभी वरिष्ठ कर्मी हमारे मार्गदर्शक हैं और हम इनसे सतत संपर्क में रहेंगे। इस दौरान रिटायर हुए कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की और सम्मान के लिए आभार जताया। इन रिटायर होने वाले कर्मियों में मेडिकल से प्रवीण कुमार,श्रीमती जी.रामामणि,सत्येंद्र कौशिक,प्लांट गैरेज से महेश राव साखरे,कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से आनंद सिंग़रोल,टेलीकम्युनिकेशन से अनुपम जैन,ऑक्सीजन प्लांट-2 से बाबूलाल वासनिक,प्लेट मिल से विजय कुमार पांडेय,देवदत्त, सीआरएम से प्रदीप कुमार,दल्ली माइंस से कलाम मोहम्मद खान, पी पी एंड ई से शंकरसिंह नेताम,स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से अरुण कुमार, जनरल एस्टेब्लिशमेंट से सुजीत धर, ब्लास्ट फर्नेस से मुकेश शर्मा ,सिंटर प्लांट-3 से जयचंद, शिक्षा विभाग से उमा पांडे,जे.जॉन सैमुअल, स्टील मेल्टिंग शॉप 1 से चिन्मय खान, प्लांट गेराज से एन.रामबाबू ,स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से गोविंद राम और ब्लास्ट फर्नेस से रविशंकर सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर इंदरजीत कौर, अमिताभ वर्मा (दोनों उपाध्यक्ष) सहित संचालक मंडल के सदस्यगण हरिराम यादव,जेके गहिने, विनोद कुमार वासनिक,नीरजा शर्मा, कुलेश्वर चंद्राकर व पवन कुमार साहू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


संचालन एम. मुरलीधर और आभार व्यक्त वेंकटराव ने किया.
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)