- Home
- Chhattisgarh
- नेत्रदान : चंद्रकुमारी अग्रवाल मरणोंपरांत अब दो लोगों की आँखों से देख सकेंगी दुनिया
नेत्रदान : चंद्रकुमारी अग्रवाल मरणोंपरांत अब दो लोगों की आँखों से देख सकेंगी दुनिया

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [दुर्ग]
दुर्ग : नया आमा पारा आर्य नगर निवासी श्रीमती चंद्रकुमारी अग्रवाल 28 फरवरी 2025 को लगभग छियासी वर्ष की आयु पूर्ण कर जाते जाते दो जरूरतमंद लोगों के लिए अपना नेत्रदान कर समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय पहल कर गई। श्री दिनेश, अजय,श्रीमती मीना एवं श्रीमती सुनीता अग्रवाल की माता जी एवं श्रीमती अल्का, अमित,रोहित, मेनका, सोनिया, श्वेता की नानी मां एवं डॉ शुभम, हिमांशु हीना की दादी का नेत्रदान परिजनों की सहमति एवं परिजनों की प्रेरणा से आई बैंक शंकराचार्य मेडिकल कालेज दुर्ग से डॉ विशाल, डॉ संदीप, डा. उत्कर्ष , डॉ गौतम एवं टेक्निशन विवेक कसार एवं संबंधित सामाजिक संस्था के सदस्यों ने नीयत समय के भीतर आवश्यक औपचारिकता पूर्ण कर श्रीमती चंद्रकुमारी अग्रवाल जी की स्मृति को दशा अग्रवाल समाज दुर्ग एवं समस्त मानव समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किया है।

श्रीमती चंद्रकुमारी अग्रवाल स्मृतिशेष अनिल, सतीश अग्रवाल, श्रीमती रेणु और श्रीमती कल्पना अग्रवाल की सासु माँ थीं.
ये जानकारी ‘सद्भावना सर्व वैश्य समाज छत्तीसगढ़’ दुर्ग के अध्यक्ष हैं.
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)