- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : ‘साकेत साहित्य परिषद्’ को छत्तीसगढ़ शासन से 50 हजार की पुस्तकें प्राप्त हुई
छत्तीसगढ़ : ‘साकेत साहित्य परिषद्’ को छत्तीसगढ़ शासन से 50 हजार की पुस्तकें प्राप्त हुई

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [राजनांदगांव सुरगी]
‘साकेत साहित्य परिषद्’ सुरगी को छत्तीसगढ़ शासन से करीब 50,000( पचास हजार रूपए) की पुस्तकें प्राप्त हुआ। संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर और सचिव राज कुमार चौधरी रौना ने बताया कि गत दिवस सुरगी के तत्कालीन सरपंच आनंदराम साहू ने साकेत साहित्य परिषद सुरगी को पुस्तकें हस्तांतरण किया/ सौंपा। इस अवसर पर साकेत साहित्य परिषद सुरगी के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पारख मीत, पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर , कोषाध्यक्ष थनवार निषाद सचिन, कुलेश्वर दास साहू, डोहर दास साहू सहित सुरगी के स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसमें साहित्यिक कृतियों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के लिए उपयोगी पुस्तकें हैं। पचास हजार रुपए की किताबें मिलने पर साकेत साहित्य परिषद सुरगी ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव,जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, लीलाधर साहू, गुरूचरण सिन्हा, आनंद राम राम साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)