• Chhattisgarh
  • भिलाई नगर निगम : निगम में अधिनियम की उड़ाई गई धज्जियां : आयुक्त नहीं दे पाए जवाब : निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने उठाया जनहित का मुद्दा…

भिलाई नगर निगम : निगम में अधिनियम की उड़ाई गई धज्जियां : आयुक्त नहीं दे पाए जवाब : निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने उठाया जनहित का मुद्दा…

1 week ago
36

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [शमशीर शिवानी]

भिलाई नगर निगम : नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने आज एक बार फिर शहर के जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। नगर निगम भिलाई के कमिश्नर एक बार फिर से नगर पालिक निगम अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। दया सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, दरअसल, विशेष सामान्य सभा की बैठक में संक्षेपिका पहले दी जाती है। एक्ट में इस बात का साफ-साफ जिक्र है कि निगम सचिव द्वारा एक सप्ताह पहले संक्षेपिका दी जाती है।

मगर कमिश्नर की ओर से यह उपलब्ध नहीं कराया गया। यह एक्ट का उल्लंघन है। दया सिंह के इस बात का समर्थन सदन के बाकी पार्षदों ने भी किया। दया सिंह ने कहा कि, जो संक्षेपिका हमें सात दिन पहले मिलनी थी। उसे देने में देरी की गई। जिसका खामियाजा यह रहा है कि विषयों पर प्रॉपर चर्चा नहीं हो पाई। दया सिंह का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए। लेकिन शहर सरकार और निगम प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर नहीं है।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कविता

कहानी

लेख

राजनीति न्यूज़