- Home
- Chhattisgarh
- नियुक्ति : राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने सतीश पारख को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : छत्तीसगढ़ राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया







नियुक्ति : राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने सतीश पारख को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : छत्तीसगढ़ राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
सतीश पारख
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [दुर्ग]
जिले के उतई नगर के एक अदने से कार्यकर्ता को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदारी सौंपी है ।राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के केंद्रीय कार्यालय महाकुंभ की धरती प्रयागराज स्थित मुख्य राष्ट्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय नेतृत्व अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी शशिशेखर सिंह के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में सतीश पारख उतई ,दुर्ग को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र के निवासी सतीश पारख संगठन से 2018 में जुड़कर प्रदेश सह प्रभारी सहित अंडमान निकोबार द्वीप समूह प्रदेश के प्रभारी के रूप में भी राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जवाबदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभा चुके है।संगठन तथा नेतृत्व के साथ साथ हिंदुत्व के प्रति उनकी निष्ठा और दबंग कार्यशैली के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे सत्या भैया ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में एक विश्वसीय ओर महती जवाबदारी सौंपी है । सतीश पारख के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के साथ रवि विद्यार्थी को प्रदेश अध्यक्ष निगरानी समिति, खोकण कुंडू को प्रदेश उपाध्यक्ष, एम डी महंत प्रदेश सह प्रभारी,रानू धनकर दुर्ग जिला अध्यक्ष,धनराज साहू जिला अध्यक्ष धमतरी,नरेश चौहान जिला अध्यक्ष सारंगढ़,सनद कुमार धारा दुर्ग जिला सह प्रभारी, शैलेंद्र सैनी, रामप्रकाश तिवारी ,संजय यादव दुर्ग जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किए गए है ।राजनारायण द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष सरगुजा,राजेश वैष्णव जिला उपाध्यक्ष राजनांदगांव,ज्ञानी श्रीवास्तव जिला महासचिव दुर्ग, अभय नेवलकर तथा अजितकुमार साहू को दुर्ग जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है ।इनकी नियुक्ति पर देबू दत्ता रायपुर, श्वेता, अनुज,राज बॉस, किशन, रविन्द्र शुक्ल, महुआ मजूमदार रायपुर,लेखराज शर्मा,मनोज सिंह, विजय चंद्राकर,सुरता सिंह,नीलम जैन सहित राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के प्रदेश भर के साथियों ने बधाईयां प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे तथा प्रदेश प्रभारी शशिशेखर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है ।साथ ही तन मन धन से हिंदुत्व तथा सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प संगठन के साथियों ने दोहराया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)


















ब्रेकिंग न्यूज़
कविता
कहानी
लेख
राजनीति न्यूज़