• Chhattisgarh
  • अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन : राम साहित्य के बिना भारतीय ज्ञान परंपरा अधूरी-आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा : तृतीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में आचार्य डॉ.महेशचंद्र शर्मा सम्मानित हुए

अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन : राम साहित्य के बिना भारतीय ज्ञान परंपरा अधूरी-आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा : तृतीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में आचार्य डॉ.महेशचंद्र शर्मा सम्मानित हुए

6 days ago
114

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]

इस्पात नगरी भिलाई निवासी धर्म-संस्कृति और साहित्य विद आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं रामायण केन्द्र भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन भोपाल में शोध लेख प्रस्तुत किया।
ज्ञातव्य है नयी शिक्षा नीति 2020 के सन्दर्भ में पूरे देश के उच्च शिक्षा संस्थानों एवं सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय ज्ञान परम्परा पर शोध संगोष्ठी आदि का दौर जारी है। इस अन्तर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में भारत के साथ चीन, श्रीलंका और त्रिनिदाद टोबैगो आदि देशों से आये विद्वानों के बीच आचार्य  महेश ने छत्तीसगढ़ का सफल प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने  बताया कि ऋषि प्रधान और कृषिप्रधान भारतवर्ष की ज्ञान परंपरा श्रीराम के बिना अधूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि विभीषण घर का भेदी नहीं था। परिवार प्रेमी और देशभक्त विभीषण के सुझावों को न मानकर उसका सार्वजनिक अपमान करने से ही रावण और लंका का सत्यानाश हुआ। डॉ. शर्मा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा मूलतः वैदिक साहित्य परक महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास के कालजयी महाकाव्यों रामायण और रामचरितमानस से प्रभावित और प्रेरित है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श महानायक हैं। रावण वध के पश्चात् वे शिष्टाचार पूर्वक विभीषण को उसके अंतिम संस्कार हेतु कहते हैं, वैर तो उसकी मृत्यु के साथ समाप्त हो गया। श्री राम स्वर्णपुरी लंका से भी बढ़कर जन्मभूमि अयोध्या को मानते हैं।

डॉ. शर्मा के शोध-पत्र की सभी ने सराहना की। आयोजकों द्वारा शॉल-श्रीफल एवं उत्तरीयम् भेंट कर उनका अभिनन्दन भी किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के कार्य अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य पं.रघुनन्दन शर्मा, रामायण केन्द्र भोपाल के निदेशक डॉ.राजेश श्रीवास्तव , पं.प्रभुदयाल मिश्र, सम्पादक तुलसी मानस भारती देवेन्द्र कुमार रावत, राष्ट्रीय तुलसी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ.मोहन तिवारी “आनन्द”, निराला सृजन पीठ अध्यक्ष श्रीमती डॉ.साधना बल्वटे, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री-संचालक कैलाश चन्द्र पन्त एवं कला मंदिर भोपाल के पं.गौरीशंकर शर्मा “गौरीश” आदि समेत बड़ी संख्या में राम कथा मर्मज्ञ एवं शिक्षाविद् उपस्थित थे।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कविता

कहानी

लेख

राजनीति न्यूज़