- Home
- Chhattisgarh
- भगवान श्री परशुराम जन्म प्राक्ट्योत्सव 30 अप्रैल को प्रात: 9.30 बजे, जगन्नाथ मन्दिर सेक्टर-6, भिलाई में : राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माण समाज के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई की बैठक
भगवान श्री परशुराम जन्म प्राक्ट्योत्सव 30 अप्रैल को प्रात: 9.30 बजे, जगन्नाथ मन्दिर सेक्टर-6, भिलाई में : राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माण समाज के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई की बैठक

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
▪️
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाने का निर्णय
▪️
भगवान श्री परशुराम जन्म प्राक्ट्योत्सव जगन्नाथ मन्दिर में विधि विधान से प्रात: 9.30 होगा
▪️
11.00 बजे प्रसाद और भोग का वितरण किया जाएगा
▪️
14 अप्रैल को सम्पन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के छत्तीसगढ़ राज्य सचिव राकेश कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने की.

भिलाई : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक दिनांक 14 अप्रैल को सायं 6 बजे जगन्नाथ मंदिर सभागार सेक्टर 6 में आयोजित की गयी, बैठक भगवान श्री परशुराम जन्म प्राकट्योत्सव मनाने संबंधी विषय को लेकर रखी गयी थी, बैठक में मुख्य रूप से श्री राकेश शुक्ला प्रदेश सचिव उपस्थित थे , बैठक की अध्यक्षता श्री लक्ष्मी कांत तिवारी भिलाई अध्यक्ष ने किया, बैठक में सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने 30 अप्रैल दिन बुधवार को भगवान श्री परशुराम जी का जन्म प्राकट्योत्सव सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर में किया जाएगा सुबह 9,30 बजे से विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी एवं 11 बजे पूजा पश्चात भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा, बैठक मे प्रदेश सचिव राकेश शुक्ला ने कहा कि समाज के सभी सदस्यों की इस कार्य क्रम में परिवार सहित भागी दारी हो, भिलाई अध्यक्ष लक्ष्मी कांत तिवारी ने भी इस कार्य क्रम हेतु सभी से तन, मन, धन के साथ सहयोग की बात कही,एवं सभी विप्र जनों से उपस्थित रहने की अपील की, बैठक मे अन्य सदस्यों ने भी संगठन संबंधी विचार रखे, और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा पर क्रमशः विचार रखे, बैठक मे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मृदुला शुक्ला , ज्योति शर्मा ने भी विचार रखे, बैठक के अंत में बीजेपी भिलाई अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की सुपुत्री ऋचा कौशिक के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, बैठक मे राकेश कुमार शुक्ला लक्ष्मी कांत तिवारी, अरुण पंडा, मृदुला शुक्ला, ज्योति शर्मा, संजय शर्मा, दीपक मिश्रा, राजेंद्र पंडा, रमेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, नरेश चौरे, आर के पाण्डे, लक्ष्मी नारायण विश्वा, प्रभात मिश्र, अमर मिश्र, लखन लाल मिश्र, रविन्द्र कुमार, संदीप पांडे, शशांक दुबे, रीता शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.


संचालन नरेश चौरे और आभार व्यक्त ज्योति शर्मा ने किया.
▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)