- Home
- Chhattisgarh
- लोककला एवं साहित्य संस्था ‘सिरजन’ के तत्वावधान में ‘सुरता पारकर’ का आयोजन▪️ श्रीमती डगेश्वरी पारकर को ‘रामप्यारा स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा▪️विमोचन : निर्मला सिन्हा की काव्य संग्रह ‘निर्मला की कलम से’ और शिवपाल ताम्रकर की आत्मकथा ‘सूना घर संसार’
लोककला एवं साहित्य संस्था ‘सिरजन’ के तत्वावधान में ‘सुरता पारकर’ का आयोजन▪️ श्रीमती डगेश्वरी पारकर को ‘रामप्यारा स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा▪️विमोचन : निर्मला सिन्हा की काव्य संग्रह ‘निर्मला की कलम से’ और शिवपाल ताम्रकर की आत्मकथा ‘सूना घर संसार’

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [दुर्ग]
दुर्ग सांसद विजय बघेल, कथाकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, ‘कला परंपरा’ के संपादक डॉ. डी पी देशमुख, सहायक संचालक समग्र शिक्षा राज्य परियोजना के डॉ. मुक्ति बैस, ‘निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम’ ट्रस्टी अध्यक्ष आत्माराम साहू और डॉ. दीनदयाल साहू प्रांताध्यक्ष ‘सिरजन’ के आथित्य में 19 अप्रैल, 2025 को अपराह्न 2.00 बजे भिलाई [नेहरू नगर] निर्मल ज्ञान मन्दिर कबीर आश्रम सभागार में ‘सुरता पारकर’ का आयोजन लोककला एवं साहित्य संस्था ‘सिरजन’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया है.
श्रीमती डगेश्वरी पारकर को इस वर्ष का ‘रामप्यारा स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा. डगेश्वरी साहू लगातार साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है. यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी रहे रामप्यारा पारकर की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाता है. यह सम्मान का नौवां वर्ष है. रामप्यारा पारकर महिला उत्थान के लिए सतत् प्रयासरत रहे, इसलिए उनकी कल्पना के अनुरूप ‘रामप्यारा स्मृति सम्मान’ प्रतिवर्ष समाजसेवी और साहित्य व कला से जुड़ी महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है.
▪️
पुस्तक और कृति विमोचन-
आयोजन में श्रीमती निर्मला सिन्हा की काव्य संग्रह ‘निर्मला की कलम से’ और शिवपाल ताम्रकर की कृति आत्मकथा ‘सूना घर संसार’ का विमोचन किया जाएगा.
‘सिरजन’ जिला-दुर्ग इकाई के अध्यक्ष लालजी साहू ने आयोजन में साहित्यकार, समाजसेवी,गणमान्य नागरिक, ‘सिरजन’ के पदाधिकारी, सदस्य और ‘कबीर आश्रम’ के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया है.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)