- Home
- Chhattisgarh
- ‘जनहित संघर्ष समिति’ के संयोजक शारदा गुप्ता ने सुपेला संडे बाजार की स्थिति पर चिंता व्यक्त किया : अथक प्रयास से हटाया गया बाजार फिर ज्यों की त्यों स्थिति में आ गया एवं शराब दुकान…. ❓
‘जनहित संघर्ष समिति’ के संयोजक शारदा गुप्ता ने सुपेला संडे बाजार की स्थिति पर चिंता व्यक्त किया : अथक प्रयास से हटाया गया बाजार फिर ज्यों की त्यों स्थिति में आ गया एवं शराब दुकान…. ❓

▪️ शारदा गुप्ता
– संयोजक, जनहित संघर्ष समिति
दुर्ग-भिलाई :
शारदा गुप्ता ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि को बताया कि संडे बाजार अथक प्रयास से हटाया गया था मगर स्थिति फिर ज्यों की त्यों बनने लग गई है शारदा गुप्ता ने कहां की शराब दुकान के कारण भी रोज जाम की स्थिति बनी रहती है रहती है 100 फीट की चौड़ी सड़क संडे बाजार 20 फीट में सिमट जाती है रोज गुजर रहे हैं हजारों वाहन संडे बाजार की व्यवस्था फिर चरमरा गई है सुपेला चौक से लेकर राजेंद्र प्रसाद चौक तक जाम की स्थिति फिर बनने लग गई है यहां से रोज हजारों गाड़ियां रोज निकलती हैं 100 फीट की सड़क 20 फीट में जाकर सिमट जाती है जबकि रोड को दो भागों में बाट भी दिया गया था इसके बाद भी जाम की स्थिति बन रही है संडे बाजार में ग्राहक गाड़ियों को सड़क पर ही पार्किंग कर रहे हैं फल के ठेले रोड में ही खड़े रहते हैं इस अवैध पार्किंग सड़क केवल 10 फिट ही चलने योग्य बच जाती है यानी आवागमन के लिए सड़क बच नहीं पा रही है हर समय जाम की स्थिति बनती जा रही है व्यापारी अपने सामान को दिन प्रतिदिन आगे बढ़ाते जा रहे हैं लोग रेंग रेंग कर चल रहे हैं पटरी पार के लोगों के लिए यह एक ही रास्ता है जहां से लोग आईआईटी रुंगटा कॉलेज महत्वपूर्ण संस्थान में आना-जाना करते हैं और यहीं से संयंत्र कर्मी आना-जाना करते हैं और पटरी पर सेक्टर बच्चे ट्यूशन के लिए आना-जाना करते हैं पटरी पार के लोगों के लिए यही एक रास्ता है और दूसरा कोई रास्ता नहीं है इसी रोड पर दो-दो शराब के दुकान है जहां से महिलाएं भी आना जाना नहीं कर सकती और जिसके कारण हमेशा जाम रहता है जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने इस रोड पर फ्लाईओवर की भी मांग की थी मगर प्रशासन ने फ्लाईओवर को अनसुना करते हुए अंडर ब्रिज को प्राथमिकता दी रोज जाम से लोग हलकान हैं सड़क के दोनों तरफ दुकान है दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है मगर रोड उसी गति से छोटे होते जा रहे हैं पूर्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जी के अथक प्रयास से उनकी संकल्प से संडे बाजार को व्यवस्थित किया गया था मगर फिर से अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद हैं और जिन्हें व्यवस्थित करने का साहस किसी में नहीं । पूर्व में ही जनहित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करके इस रोड को जाम से मुक्ति दिलाया था । शीघ्र ही कलेक्टर एसपी से मिलकर जनता की समस्याओं से रूबरू कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता विनोद उपाध्याय हरिशंकर चतुर्वेदी विशालदीप नायर निशु पांडे मदन सेन पारस जंघेल बंटी नाहर विजय गुप्ता श्रीनिवास मिश्रा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.
▪️ भिलाई सुपेला रविवार बाजार का नज़ारा….
🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)