- Home
- Chhattisgarh
- ऑपरेशन सिंदूर : अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. रौनक जमाल के इस संदेश को अवश्य देखें, लिंक खोलकर…
ऑपरेशन सिंदूर : अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. रौनक जमाल के इस संदेश को अवश्य देखें, लिंक खोलकर…

करीब बीस साल पहले सलमान खान की एक फिल्म से मशहूर हुआ डायलॉग – “एक चुटकी सिंदूर की कीमत जानते हो बाबू?”
भले ही यह संवाद फिल्मी था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हालिया घटनाओं में इस वाक्य के वास्तविक अर्थ को गहराई से समझा।
पहल्गाम हमले में आतंकवादियों ने भारत की छब्बीस बेटियों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। इस क्रूरता से पूरा विश्व स्तब्ध था। भारत भी हतप्रभ था। आतंकवादियों ने जिस क्रूरता के साथ यह हमला किया, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया।
हमलावरों का यह कहना, ” जाओ और मोदी को बताओ,” सिर्फ मोदी जी को चुनौती नहीं थी, बल्कि यह पूरे भारत के स्वाभिमान पर हमला था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की ओर से स्वीकारा और काफी सोच-समझकर पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्णय लिया। उन्होंने भारतीय सेना को खुली छूट दी और इस जवाबी कार्रवाई को नाम दिया – ऑपरेशन सिंदूर मुबारक।
https://www.facebook.com/share/r/1AShiEE9gC/?mibextid=D5vuiz
आधी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी इलाकों में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इस कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। पूरे देश में इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। प्रधानमंत्री के निर्णय का समर्थन करते हुए जनता ने इस सफल ऑपरेशन को सलाम किया।
अब यह पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह अपने देश से आतंकियों का सफाया करे और मानवता के रास्ते पर चले। अन्यथा, पाकिस्तानी जनता के विद्रोह से स्वयं पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आ सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर मुबारक की सफलता पर भारत के एक सौ चालीस करोड़ नागरिकों को बधाई।
यह हमारी सेना की वीरता और प्रधानमंत्री की सूझबूझ का परिणाम है।

▪️ डॉ. रौनक जमाल
▪️ 88390 34844
🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)