- Home
- Chhattisgarh
- ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ के तत्वावधान में ‘कीर्तिशेष धरोहर सम्मान’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है 15 मई 2025
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ के तत्वावधान में ‘कीर्तिशेष धरोहर सम्मान’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है 15 मई 2025

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [छत्तीसगढ़]
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ की अध्यक्षा शानू मोहनन ने जानकारी देते हुए हमारे संवाददाता को बताया कि स्व. राम मोहनन की स्मृति में प्रथम ‘कीर्तिशेष धरोहर सम्मान 2025’ के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई, 2025 है. यह सम्मान सामाजिक सरोकार से समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्त्री, पुरुष या युवा शक्ति को दिया जाएगा. पुरस्कार की घोषणा जूरी कमेटी करेगी.
▪️
स्व. राम मोहनन कीर्तिशेष धरोहर सम्मान-2025 के लिए आवेदन की केटेगरी-
• महिला उत्थान के क्षेत्र में निर्भीक, विधवा, असहाय, आदिवासी-वनवासी महिलाओं को रोजगार के माध्यम से आपके द्वारा स्थापित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में बेटियों की सुरक्षा या उनकी शिक्षा की दृष्टि से किया गया उल्लेखनीय कार्य.
* सांस्कृतिक धरोहर के क्षेत्र में कला परंपरा के संरक्षण का प्रयास, क्लासिक नृत्य शैली, ग्रामीण लोकगीत.
• पर्यावरण के क्षेत्र में बढ़ते तापमान, प्रदूषण, प्लास्टिक रोको अभियान जैसे अनुकरणीय कार्य.
* शिक्षा के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में किए गए अमूल्य योगदान.
• देश एवं समाज हित में योगदान देने वाले संस्थान.
आयोजक एवं संयोजक शानू मोहनन ने कहा कि निर्णायक समिति द्वारा विजेताओं को नगद राशि के अलावा स्मृति चिन्ह एक भव्य समारोह में प्रदान किया जा एगा.
आवेदन एवं अपना सम्पूर्ण बॉयो-डाटा, विगत वर्षों में किए गए कार्यों का विस्तृत जानकारी के साथ इस नम्बर पर संपर्क कर ही प्रेषित करें-
• 98264 70238
🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)