- Home
- Chhattisgarh
- राष्ट्र सेविका समिति का ग्रीष्म कालीन प्रवेश वर्ग आरंभ
राष्ट्र सेविका समिति का ग्रीष्म कालीन प्रवेश वर्ग आरंभ

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
भिलाई : राष्ट्र सेविका समिति का ग्रीष्म कालीन प्रवेश वर्ग यहां भिलाई में आरम्भ हो गया।इस प्रवेश वर्ग में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों से मनोनीत शिक्षार्थी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।
90 वर्ष की पूर्णता की ओर अग्रसर राष्ट्र सेविका समिति के ग्रीष्मकालीन प्रवेश वर्ग का आरम्भ सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर चार, भिलाई, दुर्ग में हुआ। छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र से नामांकित 102 शिक्षार्थीगण 15 दिनों तक वर्ग में अपने शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक क्षमता में निखार लाएगीं। वर्ग का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन एवं ध्वजारोपण से हुआ।
मुख्य अतिथि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएँ दे चुकी, साहित्य एवं खेल में विशेष स्थान प्राप्त श्रीमती डॉक्टर विभा सिंह जी ने सेविका बहनों को वर्तमान परिवेश में उनके सामाजिक दायित्व को समझाते हुए कहा कि हमें सभी विधाओं में पारंगत हो सदैव राष्ट्र सेवा को कटिबंध रहना चाहिए। मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख माननीय प्राची गर्ग जी ने “समिति कार्य- ईश्वरीय कार्य” विषय को अत्यंत सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि एक सेविका को स्वप्रेरणा से स्वयं का व्यक्तित्व निर्माण कर, देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। धर्म की रक्षा सबसे बड़ी पूजा है। संगठन से शक्ति का निर्माण होता है और तभी हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो पाते हैं। हमें समाज के बीच में समरसता का भाव रखना होगा। अपनी सभ्यता-संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी मातृशक्ति का दायित्व है। अखिल भारतीय सह घोष प्रमुख माननीय सुश्री प्राची सुभाष पाटिल जी की गरीमामयी उपस्थिति में “प्राथमिक वर्ग” प्रशिक्षित सभी शिक्षार्थियों ने एक नवीन ऊर्जा के साथ पन्द्रह दिवसीय प्रवेश वर्ग पूर्ण करने का संकल्प लिया। राष्ट्र सेविका समिति भिलाई की ओर से उपरोक्त जानकारी श्रीमती अश्वनी नागले ने प्रदान किया है।


🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)