- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में छत्तीसगढ़ स्टेट सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 15-19 मई से : जिलाधीश रणवीर शर्मा करेंगे उद्घाटन : छत्तीसगढ़ के 150 खिलाड़ी भाग लेंगे
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में छत्तीसगढ़ स्टेट सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 15-19 मई से : जिलाधीश रणवीर शर्मा करेंगे उद्घाटन : छत्तीसगढ़ के 150 खिलाड़ी भाग लेंगे

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [कैलाश बरमेचा जैन]
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज द्वारा एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के सहयोग से दिनांक 15 मई से 19 मई 2025 तक बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है । उक्त अंडर 7, 9,एवं अंडर 11 शतरंज चैंपियनशिप का शुभारम्भ कल दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा द्वारा किया जाएगा । उक्त चैंपियनशिप में अंडर 7,9, एवं अंडर 11 के दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा । यह सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उक्त चैंपियनशिप में उच्च स्तरीय सुविधाये खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही है। दिनांक 15 एवं 16 मई को अंडर 7, 9, 11 आयु वर्ग में आयोजित स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के कुल 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है जिसमें रायपुर दुर्ग,राजनांदगांव ,बीजापुर,
जगदलपुर,कोंडागांव, बेमेतरा,बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा,कोरिया,मुंगेली, जांजगीरचांपा,कांकेर ,महासमुंद,
बलौदा बाजार जिले के शतरंज खिलाड़ी शामिल है। खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार स्विस लीग पद्धति से सात चक्रों में मैच खेला जाएगा। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फ़िडे आर्बिटर रॉकी देवांगन है। उक्त जानकारी प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत ने दी है।

ये जानकारी ‘छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ’ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत ने दी.
🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)