- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवा के आसार… मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवा के आसार… मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम (CG Weather Update) में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, कुछ इलाकों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती हैं। वहीं रायपुर की बात करें तो यहां गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूरे इलाके और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का असर वर्तमान में, मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा, पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है, जिसका असर झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा तक फैला हुआ है।
बिलासपुर: पानी व बिजली संकट, कांग्रेसियों ने मटकी और हैंडपंप के साथ किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार बढ़ते पानी और बिजली संकट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निगम कार्यालय के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मटकी, हैंडपंप और पंखा लेकर पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन निगम प्रशासन मौन है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो इससे बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)